कोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण,सरकारी इमारत समेत अटल पार्क पर चला बुलडोजर

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,06 जुलाई(तरुणमित्र)। तहसील मुख्यालय के सामने तालाब की भूमि पर वर्षों से बने सरकारी भवन को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा निर्मित अटल पार्क और जिम सेंटर को भी हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं, तालाब की भूमि पर बने कुछ पक्के मकानों को खाली करने के लिए भी नोटिस जारी किए गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई को लेकर कस्बे में चर्चा का माहौल है।
 
जानकारी के अनुसार,निघासन-सिंगाही रोड स्थित तहसील गेट के सामने राजस्व अभिलेखों में तालाब की भूमि दर्ज है। इसी भूमि पर वर्षों पहले तहसीलदार आवास के नाम से चर्चित सरकारी इमारत का निर्माण किया गया था। इसके अलावा नगर पंचायत ने यहां अटल पार्क और जिम सेंटर भी विकसित किया था।
 
बताया जाता है कि निर्माण कार्य शुरू होने के समय कई लोगों ने तालाब की भूमि पर निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याचिकाकर्ता ने नगर पंचायत प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को पक्षकार बनाते हुए तालाब की भूमि पर हुए कथित अवैध निर्माण को हटाने की मांग की थी।
 
मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एसडीएम राजीव निगम की मौजूदगी में नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी भवन,अटल पार्क तथा जिम सेंटर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
 
एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। वहीं,प्रभावित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को 11 जुलाई को एक और अत्याधुनिक स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि (एफ-38) मिलने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को एनएसयूआई चुनावों की बहाली की घोषणा की। राज्यवार सदस्यता अभियान से इसकी शुरुआत होगी...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिले में मानसून के मद्देनजर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

महिंद्रा विज़न S की टेस्टिंग फिर आई नजर, लॉन्च से पहले इंटीरियर का लुक आया सामने

महिंद्रा अपनी नई एसयूवी महिंद्रा विज़न S को बाजार में उतारने की तैयारियों में जुटी हुई है। लॉन्च से पहले...
टेक-मित्र 
महिंद्रा विज़न S की टेस्टिंग फिर आई नजर, लॉन्च से पहले इंटीरियर का लुक आया सामने

निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ...
उत्तर प्रदेश 

पर्यावरण संरक्षण के लिए मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण, दिया जागरूकता संदेश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज तहसील मेंहदावल परिसर में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण के लिए मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण, दिया जागरूकता संदेश

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर, पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन