महिंद्रा विज़न S की टेस्टिंग फिर आई नजर, लॉन्च से पहले इंटीरियर का लुक आया सामने
महिंद्रा अपनी नई एसयूवी महिंद्रा विज़न S को बाजार में उतारने की तैयारियों में जुटी हुई है। लॉन्च से पहले कंपनी लगातार इस मॉडल की सड़क पर टेस्टिंग कर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर इस आगामी एसयूवी को परीक्षण के दौरान देखा गया है।
हालांकि टेस्टिंग के समय वाहन पूरी तरह से कैमुफ्लाज (कवर) से ढका हुआ था, जिससे इसके एक्सटीरियर की डिजाइन का पूरी तरह खुलासा नहीं हो सका। इसके बावजूद जासूसी तस्वीरों से एसयूवी के इंटीरियर से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।
माना जा रहा है कि महिंद्रा विज़न S में कंपनी आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम केबिन देने पर जोर दे रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस एसयूवी के फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लॉन्च से पहले इसके बारे में आने वाले दिनों में और भी नए खुलासे होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
