अमेठी में भाजपा के आधार स्तंभ थे दादा तेजभान सिंह : स्मृति ईरानी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी जनपद के जमों ब्लॉक क्षेत्र के अचलपुर गांव पहुंचीं।उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गौरीगंज विधानसभा से चार बार विधायक रहे स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि लंबी बीमारी के बाद चार जुलाई की सुबह लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में दादा तेजभान सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी भावुक नजर आईं। उन्होंने दादा तेजभान सिंह के साथ बिताए अपने अनुभवों को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से भाजपा ने अपना एक समर्पित और कर्मठ सिपाही खो दिया है।

आईआईटी कानपुर की विज्ञान बस पहुंची मीरजापुर, 283 विद्यार्थियों ने सीखा प्रयोगों से विज्ञान का रहस्य ये खबर भी पढ़े : आईआईटी कानपुर की विज्ञान बस पहुंची मीरजापुर, 283 विद्यार्थियों ने सीखा प्रयोगों से विज्ञान का रहस्य

मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज भी 'तेज विधायक, तेजभान सिंह जिंदाबाद' का नारा गर्व से लगाता है। वर्ष 2014 में जब मैंने पहली बार यह नारा सुना था, तभी महसूस हो गया था कि अमेठी में भाजपा की मजबूत नींव दादा तेजभान सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं ने रखी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने में दादा तेजभान सिंह जैसे कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ दादा तेजभान सिंह थे। आज हम उनके चरणों में शीश झुकाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। जब तक भाजपा का कार्यकर्ता संवेदनशील, समर्पित और संघर्षशील रहेगा, तब तक दादा तेजभान सिंह हम सबके बीच प्रेरणा बनकर जीवित रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति समर्पण को याद किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

लखनऊ। मड़ियांव इलाके में साढ़े चार साल के अहम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां के...
उत्तर प्रदेश 
लात-घूंसों और करछी से मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

साइबर पुलिस ने 'बॉस स्कैम' का किया खुलासा, पीड़ित को 10.85 लाख लौटाए

लखनऊ। 'बॉस स्कैम' मामले का साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर ठगों ने हजरतगंज स्थित कलकत्ता रेगालिया के...
उत्तर प्रदेश 
साइबर पुलिस ने 'बॉस स्कैम' का किया खुलासा, पीड़ित को 10.85 लाख लौटाए

भारतीय पुलिस अकादमी के नए डायरेक्टर बने सुजीत पांडेय, फरवरी 2026 में थै महानिदेशक

लखनऊ। सोमवार आईपीएस सुजीत पांडेय को पुनः केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिल गई। उन्हें हैदराबाद स्थित भारतीय पुलिस अकादमी (सरदार वल्लभ पटेल...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय पुलिस अकादमी के नए डायरेक्टर बने सुजीत पांडेय, फरवरी 2026 में थै महानिदेशक

सीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर लगाई गुहार

लखनऊ। परिवहन विभाग के संभागीय व परिवहन कार्यालयों में डीएल संबंधी कामकाज के लिये विभिन्न प्रमुख प्राइवेट कंपनियों द्वारा लगाये...
उत्तर प्रदेश 
सीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर लगाई गुहार

दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

मोहनलालगंज। मगटइया गांव में पिछले दो माह से राजकीय नलकूप संख्या-41 खराब पड़ा है। इससे करीब 70 से 80 किसानों...