अमरनाथ यात्रा के लिए BSNL लाया 'यात्रा सिम', सस्ते पैकेज में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीएसएनएल ने लॉन्च किया यात्रा सिम'। इस सिम की कीमत न्यूनतम रखी गई है। जो 196 रुपये है और इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है, ताकि श्रद्धालु पूरे सफर में अपने परिवार और मित्रों से आसानी से जुड़े रह सकें।

इस प्लान की वैधता 15 दिनों की होगी। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इस हिसाब से प्लान की प्रतिदिन की लागत लगभग 13 रुपये पड़ती है।

 भारी बारिश के कारण मुगल रोड पर भूस्खलन होने से सैकड़ों वाहन फंसे ये खबर भी पढ़े :  भारी बारिश के कारण मुगल रोड पर भूस्खलन होने से सैकड़ों वाहन फंसे

यात्रा सिम प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को वैध आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। सिम जारी करने से पहले KYC प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सत्यापन के तुरंत बाद सिम सक्रिय कर दिया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा का मार्ग पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां कई बार निजी मोबाइल नेटवर्क का सिग्नल कमजोर हो जाता है। ऐसे में BSNL ने अपने मजबूत नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर यह विशेष सिम उपलब्ध कराया है, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर नेटवर्क, लाइव लोकेशन साझा करने, आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। BSNL का कहना है कि यह 'यात्रा सिम' श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक सफर का भरोसेमंद डिजिटल साथी साबित होगा और पूरी यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित

लखनऊ। लखनऊ अधिवक्ता महासभा के तत्वावधान में सोमवार को ढींगरा अपार्टमेंट, लाल कुआं में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 

बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप

लखनऊ। रविवार को तेज हवा और बारिश का असर बिजली सप्लाई पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण चिनहट,...

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव नियुक्तः गोविंद देव गिरि

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को यहां हुई बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और सदस्य...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 

यूपी में तीसरे मोर्चे पर चंद्रशेखर का फोकस

   लखनऊ । यूपी की सियासत में  तीसरे मोर्चे को मजबूत करने की कवायद तेज करते हुए नगीना सांसद एवं आजाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती : अजय राय

जौनपुर। जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में चार वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटना...