लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित
लखनऊ। लखनऊ अधिवक्ता महासभा के तत्वावधान में सोमवार को ढींगरा अपार्टमेंट, लाल कुआं में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल 'तेजू' ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सात सूत्रीय प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिसका महासभा के महामंत्री गुरमीत सिंह सोनी सहित सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया।
बैठक में संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान तेज करने, निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने तथा विभिन्न जनपदों में जिला कमेटियों के गठन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
महासभा के मीडिया प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि बैठक में कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए शैलेंद्र श्रीवास्तव को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
