यातायात नियम तोड़ने वालों पर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 496 वाहनों के चालान; 14 वाहन सीज, ₹5.46 लाख जुर्माना
Published By Vijay Pal Singh
On
ललित वर्मा
लखीमपुर-खीरी,05 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खीरी पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत जनपद के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एलआरपी चौराहा,राजापुर चौराहा एवं संकटा देवी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए जागरूक किया।
इसके साथ ही शुक्रवार रात 8 बजे से 11 बजे तक फरधान,मैंगलगंज एवं सिसैया टोल प्लाजा पर विशेष 'ड्रिंक एंड ड्राइव' अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 496 वाहनों का चालान किया गया तथा 14 वाहनों को सीज किया गया। इस कार्रवाई में कुल ₹5,46,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
सीज किए गए वाहनों में 9 मोटरसाइकिल, 2 कार, 2 मैजिक वाहन एवं 1 ट्रक शामिल हैं।
वहीं चालान की कार्रवाई में 341 बिना हेलमेट, 26 ट्रिपल राइडिंग, 26 बिना सीट बेल्ट, 25 मॉडिफाइड साइलेंसर, 20 प्रेशर हॉर्न, 19 फॉल्टी नंबर प्लेट, 15 रॉन्ग साइड ड्राइविंग, 13 ओवर स्पीडिंग, 8 नो पार्किंग तथा 3 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
खीरी पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया। "आपका सुरक्षित सफर ही आपके परिवार की खुशियों की सबसे बड़ी गारंटी है।"
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
यातायात नियम तोड़ने वालों पर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 496 वाहनों के चालान; 14 वाहन सीज, ₹5.46 लाख जुर्माना
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
Published On
By Brajesh Tripathi
प्रतापगढ़। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर...
सरकारी योजनाओं की जानकारी से जागरूक होंगे ग्रामीण,आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभाएं सहभागिता :- डॉ. कौशल वर्मा
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति अभियान बना टूटते रिश्तों का सहारा,महिला थाना की काउंसलिंग से 13 पारिवारिक विवादों में सुलह का प्रयास,5 दंपतियों की हंसी-खुशी कराई गई विदाई
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
यातायात नियम तोड़ने वालों पर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 496 वाहनों के चालान; 14 वाहन सीज, ₹5.46 लाख जुर्माना
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
सरकारी योजनाओं की जानकारी से जागरूक होंगे ग्रामीण,आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभाएं सहभागिता :- डॉ. कौशल वर्मा
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
