मिशन शक्ति अभियान बना टूटते रिश्तों का सहारा,महिला थाना की काउंसलिंग से 13 पारिवारिक विवादों में सुलह का प्रयास,5 दंपतियों की हंसी-खुशी कराई गई विदाई

काउंसलिंग का परिणाम कुल मामले : 13 सुलह कर साथ भेजे गए दंपति : 5 विचार के लिए समय दिया गया : 4 सुलह न हो सकी : 4

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,05 जुलाई(तरुणमित्र)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना खीरी द्वारा परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला थाना की नवागत प्रभारी निरीक्षक बबिता पटेल एवं काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता तथा कय्यूम जरवानी की मौजूदगी में आयोजित काउंसलिंग में कुल 13 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। गंभीर संवाद और समझाइश के बाद 5 पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया,जिसके बाद उनकी हंसी-खुशी विदाई कराई गई।
 
काउंसलिंग के दौरान दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साझा गृहस्थी में निवास तथा अन्य पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना गया। प्रत्येक पक्ष की बात सुनने के बाद आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया गया।
 
अभियान के दौरान 4 मामलों में पति-पत्नी के बीच मतभेद अधिक होने के कारण उन्हें सोचने और आपसी बातचीत के लिए समय दिया गया, जबकि 4 मामलों में सभी प्रयासों के बावजूद समझौता नहीं हो सका।
 
इस अभियान में महिला आरक्षी सुमन लता,सारिका चौहान एवं रेखा गौड़ ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। काउंसलिंग के समय दोनों पक्षों के परिजन भी उपस्थित रहे, जिससे पारिवारिक वातावरण में समाधान निकालने में सहायता मिली।
 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन,कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
 
महिला थाना की इस पहल ने यह संदेश दिया कि संवाद, धैर्य और आपसी विश्वास से पारिवारिक रिश्तों को टूटने से बचाया जा सकता है। सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह पहल मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

प्रतापगढ़। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर...