नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए, पीएफ, सेवानिवृत्ति लाभ एवं अन्य देयों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों के चेहरों पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब नगर पालिका परिसर में आयोजित भव्य समारोह में चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की मौजूदगी में कुल 4 करोड़ 40 लाख 47 हजार 621 रुपये की बकाया धनराशि का वितरण किया। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षों से लंबित वित्तीय देनदारियों का निस्तारण कर कर्मचारियों एवं पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करना था। बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, उनके आश्रित, पेंशनर, नियमित कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। भुगतान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बताते हुए कहा कि लंबे समय से अटकी धनराशि मिलने से अब परिवार की आर्थिक परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मदों में कुल 785 कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भुगतान किया गया। वर्ष 2023 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में करोड़ों रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। वहीं पेंशनरों को महंगाई भत्ते का भुगतान, नियमित कर्मचारियों को डीए की राशि तथा सामान्य एवं सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित भविष्य निधि का भुगतान भी किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी भुगतान नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।


पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि किसी भी संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी होते हैं। यदि कर्मचारियों को समय पर उनका अधिकार और सम्मान मिले तो संस्था भी तेजी से आगे बढ़ती है। वर्षों से लंबित भुगतान कर्मचारियों के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण बना हुआ था। नगर पालिका द्वारा आज किया गया यह भुगतान केवल धनराशि का वितरण नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और उनके अधिकारों की पुनर्स्थापना है। हमारी प्राथमिकता हमेशा जनहित और कर्मचारी हित रही है तथा आगे भी कर्मचारियों के हर वैध अधिकार की रक्षा के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

डीएम—एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ये खबर भी पढ़े : डीएम—एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका के विकास में कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे में उनका बकाया वर्षों तक लंबित रहना उचित नहीं था। हमने संकल्प लिया था कि कर्मचारियों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा और उसी संकल्प के तहत आज करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है। भविष्य में भी यदि किसी कर्मचारी का वैध भुगतान लंबित पाया जाएगा तो उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारियों के सम्मान, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2023 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को 1 करोड़ 15 लाख 34 हजार 668 रुपये तथा दूसरे समूह के कर्मचारियों एवं आश्रितों को 2 करोड़ 25 लाख 22 हजार 419 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 185 पेंशनरों को डीए के रूप में 11 लाख 80 हजार 325 रुपये, 39 कर्मचारियों को डीए मद में 94 हजार 772 रुपये, 357 नियमित कर्मचारियों को डीए के रूप में 47 लाख 72 हजार 936 रुपये तथा 111 सामान्य एवं सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित पीएफ की 39 लाख 42 हजार 501 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। भुगतान प्राप्त करने वाले कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से बकाया राशि न मिलने के कारण उन्हें इलाज, बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। अब यह राशि मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से अटकी पीएफ राशि मिलने से उनका भविष्य अधिक सुरक्षित होगा और नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों के हित में उठाया गया यह कदम सराहनीय है।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मामलों की भी लगातार समीक्षा की जा रही है और भविष्य में यदि किसी कर्मचारी का वैध भुगतान लंबित मिलता है तो उसका भी शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, अरुण कुमार, अरुण दुलारे, राजू बाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरपर्सन फात्मा रज़ा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कर्मचारियों और पेंशनरों के चेहरों पर वर्षों बाद मिली राहत की मुस्कान साफ दिखाई दी। करोड़ों रुपये के इस ऐतिहासिक भुगतान को नगर पालिका परिषद बदायूं की कर्मचारी हितैषी पहल माना जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ने के साथ-साथ प्रशासन और कर्मचारियों के बीच विश्वास भी और मजबूत हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बीजिंग : भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर कूटनीतिक स्तर पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

बच्चों में कैंसर : कैंसर तेजी से फैलने वाली बीमारी बन चुकी है। बड़े ही नहीं बच्चे भी इसकी चपेट...
नारी व बाल जगत 
बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

मौसम 24 अगस्त: आज 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली।   देश में मानसून के आक्रामक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर बंगाल...
राष्ट्रीय 
मौसम 24 अगस्त: आज 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026 इनको ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा

मेष- आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग हैं। आमदनी में...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026 इनको ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत