निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना और थाना महुली पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने TVS Solution और AIIPL Trading के नाम से कार्यालय संचालित कर लोगों को 50–60 प्रतिशत लाभ का लालच देकर निवेश कराया और करीब 51 लाख रुपये की ठगी की। बाद में जांच में यह मामला बढ़कर लगभग 30 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का निकला।

ताजमहल को 'तेजो महालय' बताने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब ये खबर भी पढ़े : ताजमहल को 'तेजो महालय' बताने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब

विवेचना में सामने आया कि आरोपियों ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर फर्जी लाभ दिखाकर निवेशकों को फंसाया और नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान कर पोंजी स्कीम की तरह ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में पहले भी मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है।

जांच में यह भी पाया गया कि दो अन्य अभियुक्तों ने करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जिनकी संपत्तियों की जांच और जब्ती की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कई संपत्तियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

वैश्य फेडरेशन सदस्यों को मेदांता की विशेष स्वास्थ्य सुविधा

लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ,आईवीएफ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में...
उत्तर प्रदेश 

लुटेरों को दबोचने के लिए खाकी को खंगालने पड़े 600 सीसीटीवी, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने माल किया बरामद,तीसरे आरोपी की तलाश जारी

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक महामंत्री 'फार्मेसी रत्न' स्व राम उजागिर पांडेय की 23वी पुण्यतिथि पर आज प्रदेश के...

एजीएम सितम्बर में, समस्याओं का होगा समाधान 

लखनऊ ।  पीसीएस अधिकारियों के समक्ष पदोन्नित के साथ भेदभाव, कार्यस्थल पर दबाव, राजनीतिक हस्ताक्षेप एवं आवास जैसे मुद्दों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

अम्बेडकरनगर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 07 गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मानव तस्करी पर अंकुश लगाने...