पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा मगहर पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप पुलिस विभाग को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-उपयोगी बनाने के संकल्प के क्रम में आज दिनांक 04.07.2026 को एक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* की उपस्थिति में थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी मगहर में "मगहर पुलिस चौकी" के नवनिर्मित व जीर्णोद्धार भवन का वैदिक मंत्रोच्चार और फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया । लंबे समय से इस चौकी भवन को आधुनिक संसाधनों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता थी । पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयासों और निर्देशन में इस पुरानी पुलिस चौकी का पूरी तरह का याकल्प (जीर्णोद्धार) किया गया है । नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों के बैठने, आगंतुकों (फरयादियों) के लिए प्रतीक्षालय और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहद सुव्यवस्थित किया गया है ।  चौकी परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और एक आदर्श कार्यस्थल के रूप में विकसित किया गया है, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा । भवन का उद्घाटन करने के पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल और सम्मानित संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा:- "पुलिस चौकी का यह जीर्णोद्धार केवल एक भवन का सुधार नहीं है, बल्कि यह जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का एक माध्यम है। एक बेहतर कार्यस्थल से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। मगहर एक ऐतिहासिक और संवेदनशील क्षेत्र है, यहाँ आने वाले हर पीड़ित की बात को अत्यंत संवेदनशीलता और विनम्रता से सुना जाए तथा उसे त्वरित न्याय दिलाया जाए।" महोदय ने आगे निर्देश दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखा जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों व शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए । मगहर पुरानी पुलिस चौकी के इस नए स्वरूप को देखकर स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और ग्रामीणों में भारी उत्साह व हर्ष का माहौल है । इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह के दौरान, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दुबे, चौकी प्रभारी मगहर सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी और क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि व व नागरिक उपस्थित रहे ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...