भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

यूपी के पहले दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो

  • मुख्यमंत्री योगी समेत वरिष्ठ नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • 36 घंटे के प्रवास में संगठनात्मक बैठकों से तय होगी चुनावी रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राजधानी लखनऊ से चुनावी अभियान का बड़ा संदेश दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत भव्य रोड शो के साथ की, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भाजपा की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिए पार्टी ने यह संकेत देने की कोशिश की कि अब उसका पूरा संगठन चुनावी मोड में उतर चुका है।

शनिवार दोपहर लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन विशेष रूप से तैयार रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह ये खबर भी पढ़े : दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और स्वागत द्वारों से सजाया गया था। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रथ के साथ पैदल चलते रहे। कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। एक स्थान पर नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए पारंपरिक तलवार भी लहराई।

रोड शो में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक वर्गों की भागीदारी भी देखने को मिली। कई स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वागत किया, जबकि आलमबाग क्षेत्र में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, चर्च के पादरियों और ननों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। भाजपा ने इसे सामाजिक समरसता और व्यापक जनसमर्थन का प्रतीक बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा केवल स्वागत कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। वह करीब 36 घंटे उत्तर प्रदेश में रहेंगे और इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे। इन बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता विस्तार, सामाजिक समीकरणों, आगामी कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अब उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने में जुटी है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और चुनावी तैयारियों को गति देने का प्रयास माना जा रहा है। पार्टी का फोकस बूथ प्रबंधन, लाभार्थी संपर्क, सामाजिक विस्तार और स्थानीय मुद्दों के आधार पर मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने पर रहेगा।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। यही कारण है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पहले प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ से करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में यह दौरा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...