बड़ा फैसला: 10 लाख शिक्षकों व कर्मचारियों को एसबीआई के साथ बीमा सुरक्षा और सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा अन्य शासकीय व संविदा कर्मियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू करने जा रहा है। इस समझौते के तहत विभाग के लगभग 4.50 लाख स्थायी तथा 5.50 लाख संविदा कार्मिक एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज और बीमा सुरक्षा से जुड़ेंगे।

यह एमओयू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 8 जुलाई को वाराणसी में होने वाले कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील ये खबर भी पढ़े :  चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

प्रस्ताव के अनुसार, जिन स्थायी कार्मिकों का वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इसके अलावा एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, एक करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर तथा 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही किसी अनहोनी की स्थिति में बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता (एड-ऑन कवर) भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कर्मचारियों के परिवार को भी सुरक्षा मिल सकेगी।

संविदा कार्मिकों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। जिनका मासिक वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 30 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 30 लाख रुपये और आंशिक दिव्यांगता पर 15 लाख रुपये का कवर दिया जाएगा। एयर एक्सीडेंट की स्थिति में भी 30 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। इनके बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

वहीं, 10 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले कार्मिकों को जीरो बैलेंस खाते और रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।

एमओयू लागू होने के बाद जिन कर्मचारियों के वेतन खाते पहले से एसबीआई में हैं, उन्हें एसबीआई सैलरी पैकेज में परिवर्तित किया जाएगा। जिनके खाते अन्य बैंकों में हैं, उन्हें एसबीआई में वेतन खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे इस योजना के सभी लाभ प्राप्त कर सकें।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस एमओयू के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक शिक्षक और कर्मचारी इस योजना से जुड़ सकें। सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वे एसबीआई के स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर जिलों में कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करें और कर्मचारियों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक करें।इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सभी जिलों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...