चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या संत मंडल उनके समर्थन में उतर आया है। संतों ने ट्रस्ट से चम्पत राय का इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील की है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। ट्रस्ट की छह जुलाई को अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई है, जिसमें उनके इस्तीफे पर विचार हो सकता है।

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैठक से पहले संतों ने चंपत राय का समर्थन करते हुए उनका बचाव किया है। शनिवार को अयोध्या संत मंडल की एक बैठक हुई जिसके बाद संतों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संतों ने कहा कि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की।

महंत राघवेश दास दास वेदांती ने कहा कि दान राशि में गड़बड़ी के आरोपों की सच्चाई एसआईटी जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट से चंपत राय का इस्तीफा मंजूर न किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे आगे आकर आय-व्यय का पूरा डेबिट-क्रेडिट सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि यदि लोगों के मन में सवाल हैं तो उनका जवाब भी ट्रस्ट की ओर से दिया जाना चाहिए।

वेदांती ने कहा कि चंपत राय ने राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण में वर्षों तक मेहनत की है। वह 1993 से अयोध्या में हैं। तब से चंपत राय को काम करते हुए देख रहे हैं। उनका कहना था कि जिन लोगों ने स्वयं निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी की मांग की है, उन्हें बिना जांच पूरी हुए दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और आगे का फैसला होना चाहिए।

संतों ने रामभक्तों से भी अपील की कि वे अफवाहों से बचें और जांच पूरी होने तक धैर्य रखें। संतों ने एक स्वर में कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर के दान प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं है। संतों ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का वर्षों से राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसलिए उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

पत्रकार वार्ता में वामनजी मंदिर, स्वर्गद्वार महंत वैदेहीवल्लभ शरण, हिन्दू धाम के महंत राघवेशदास वेदांती, विद्या कुण्ड आश्रम महामंडलेश्वर प्रेमशंकरदास, राम कचहरी महंत शशिकान्त दास, साकेत भवन महंत सीतारामदास, सद्गुरु बधाई भवन महंत राजीवलोचनशरण, किरार मंदिर महन्त हरिमोहनशरण, स्वामी दिव्यानंद शास्त्री, हरिमोहन शरण, महंत रवि शंकर शरण प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

संतकबीरनगर ।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

नेपाल: सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पुलिस ढांचे के पुनर्निर्माण की तैयारी

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने कहा है कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पुलिस संरचना को बेहतर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पुलिस ढांचे के पुनर्निर्माण की तैयारी

नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

नोएडा-ग्रेटर । नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से 8...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च

Meta ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Instagram Edits को नए AI फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी का कहना...
टेक-मित्र 
Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च

उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

संतकबीरनगर ।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

नोएडा-ग्रेटर । नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से 8...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में 25 नेपालियों के विरुद्ध दोहरी नागरिकता के आरोप में मामला...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज