नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश
नोएडा-ग्रेटर । नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आगामी सोमवार, 6 जुलाई 2026 से अपने पुराने और पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित होंगे। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और उमस के कारण पहले जो अस्थायी बदलाव किया था, उसे अब मौसम में सुधार और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वापस ले लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने शनिवार, 4 जुलाई को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, अब सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पूरी अवधि के लिए खुलेंगे।
ये खबर भी पढ़े : पूर्वान्चल में साहित्य सरोकारों की पीढ़ी तैयार कर रहे हैं डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग-डा. वी.के. वर्मागौरतलब है कि हाल ही में अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कर दिया गया था। यह बदलाव 29 जून 2026 को जिलाधिकारी की अनुमति से लागू किया गया था, ताकि छात्रों को राहत मिल सके।
नए आदेश के अनुसार, यह बदलाव अब वापस ले लिया गया है और पुराने समय को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। यह निर्णय जिले के सभी परिषदीय, राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय इस आदेश का सख्ती से पालन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
