नोएडा : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला समेत विभिन्न चार लोगों ने की आत्महत्या
नोएडा। नोएडा के अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
थाना फेस-दो के निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अमीनुर (३६)पुत्र मुर्तजा मंडल थाना क्षेत्र के गेझा गांव में रहते थे। अमिनुर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि हेमंत कुमार (२३)पुत्र अजय कुमार निवासी सेक्टर डेल्टा- वन ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस सूचना के मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फेस-3 के निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली भारती (२८) पत्नी जितेंद्र कुमार ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी तरह थाना बिसरख के प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रघुवीर अहिरवार (४०) पुत्र बिकोड़े लाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 3 में रहते थे। उन्होंने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस जानकारी के मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
