Gemini खुद चलाएगा आपका कंप्यूटर, गूगल ने जेमिनी 3.5 Flash में जोड़ा नया फीचर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। कभी सोचा है कि AI सिर्फ सवालों के जवाब देने की जगह आपके कंप्यूटर पर खुद काम भी करे। Google ने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है। कंपनी ने अपने AI मॉडल Gemini 3.5 Flash में Computer Use नाम का फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से AI सिर्फ सलाह नहीं देगा, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन देखकर खुद कई काम भी कर सकेगा। अब तक यह सुविधा अलग AI मॉडल में मिलती थी, लेकिन अब इसे सीधे Gemini 3.5 Flash का हिस्सा बना दिया गया है। इसका मतलब है कि डिवेलपर्स को अलग-अलग मॉडल इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे एक ही AI से कई तरह के काम करा सकेंगे।

अलग-अलग वेबसाइटों से जुटाएगा जानकारी
जैसे, अगर किसी वेबसाइट पर फॉर्म भरना हो, अलग-अलग वेबसाइटों पर जानकारी ढूंढनी हो, किसी ऑनलाइन डैशबोर्ड में जाकर डेटा निकालना हो या कंप्यूटर पर कई स्टेप वाले काम पूरे करने हों, तो Computer Use फीचर स्क्रीन को देखकर, बटन पहचानकर, क्लिक करके और टाइप करके यह काम कर सकता है। यह फीचर ब्राउजर के साथ ही मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप्स पर भी काम कर सकता है। मान लीजिए, आपको दिल्ली से लंदन की सबसे सस्ती फ्लाइट ढूंढनी है। पहले आपको कई वेबसाइट खोलकर तारीख डालनी पड़ती थी और किरायों की तुलना करनी पड़ती थी। अब Gemini का नया फीचर अलग-अलग वेबसाइटों पर जाकर खुद यह जानकारी जुटा सकता है और सबसे अच्छे विकल्प आपके सामने रख सकता है।

गूगल ला रहा Ai का ऐसा टूल, जो 4 सेकेंड में बना कर देगा बेहतरीन एआई इमेज ये खबर भी पढ़े : गूगल ला रहा Ai का ऐसा टूल, जो 4 सेकेंड में बना कर देगा बेहतरीन एआई इमेज

कहां इस्तेमाल होगा नया फीचर
Google का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर ऐसे AI एजेंट बनाने में मदद करेगा जो लंबे और जटिल काम अपने आप पूरे कर सकें। फिलहाल यह सुविधा डिवेलपर्स और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए Gemini API और Gemini Enterprise Agent Platform के जरिए उपलब्ध कराई गई है।

इसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, ऑफिस के रोजमर्रा के काम, रिसर्च और एंटरप्राइज ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकेगा। - गूगल

सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए गए हैं?
हमेशा से एक्सपर्ट चिंता जताते रहे हैं कि AI को पर्सनल कंप्यूटर चलाने की खुली छूट देना गंभीर खतरे को न्योता देने की तरह है।

अगर AI किसी गलत निर्देश का पालन कर ले या किसी फर्जी वेबसाइट के जाल में फंस जाए, तो नुकसान हो सकता है।

इसे देखते हुए Google ने कई सुरक्षा इंतजाम भी किए हैं। कंपनियां चाहें तो ऐसा सिस्टम लगा सकती हैं, जिसमें कोई भी संवेदनशील या हमेशा के लिए असर डालने वाला काम करने से पहले गूगल के इस फीचर को इंसान से अनुमति लेनी होगी।
अगर AI को किसी संदिग्ध या छिपे हुए निर्देश का पता चलता है, तो वह काम अपने आप रोक भी देगा। हालांकि अभी सलाह दी गई है कि इंसानी निगरानी में ही इस फीचर का इस्तेमाल करना सही होगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पेट से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है हरीतकी का पानी

हरीतकी का पानी: बाहर का अनहेल्दी खाना और ज्यादा तेल मसाले खाने से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं...
लाइफस्टाइल 
पेट से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है हरीतकी का पानी

 शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन

  दाल कबाब  : शाम की चाय का वक्त हो और साथ में कुछ गरमा-गरम, क्रिस्पी और चटपटा स्नैक मिल सामग्री...
खाना पकाना 
 शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन

आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

आगरा: सोनम, सिया के बाद अब आगरा की रूबी ने भी अपने पति की हत्या कर अपने ही घर के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

 दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में मोदी आम'की जमकर पसंद कर रहे लोग

दिल्ली मैंगो फेस्टिवल : दिल्ली में इन दिनों मैंगो लवर्स का उत्साह देखने लायक है. राजधानी में शुरू हुए मैंगो...
खेती-बाड़ी 
 दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में मोदी आम'की जमकर पसंद कर रहे लोग

एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल का इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड...
खेल 
एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल का इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

उत्तर प्रदेश

आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

आगरा: सोनम, सिया के बाद अब आगरा की रूबी ने भी अपने पति की हत्या कर अपने ही घर के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण