मौसम 4 जुलाई: आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 4 जुलाई 2026: उत्तर भारत और पूर्वी भारत में मानसून का प्रहार तेज होने वाला है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 4 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 11 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा का प्रहार देखने को मिल सकता है। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है। मानसून की बारिश का असर देश के 9 राज्यों में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बिजली और वज्रपात अपना कहर दिखा सकता है। 

इसके अलावा तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्षों के धाराशायी होने की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से, अगले 4-5 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून तेजी से सक्रिय होगा। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास के इलाके में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को कल यानी 4 जुलाई के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं। हम आपलोगों को जिला के मुताबिक भी बारिश की स्थिति बताने जा रहे हैं...

मौसम 29 जून: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा ये खबर भी पढ़े : मौसम 29 जून: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

देश के 11 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 4 जुलाई को देश के 11 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सावधान रहने के लिए कहा गया है। हवा की रफ्तार लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। नदी और समुद्र किनारे से मछुआरों को हटने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में  मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(4 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 4 जुलाई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 4 जुलाई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर आ जाएगा और अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(4 जुलाई-तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): मेरठ, मोरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा 4 जुलाई को लखनऊ मे न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(4-6 जुलाई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, कल 4 जुलाई को पटना का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(4 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): पाकुड़,दुमका, साहेबगंज, गिरिडीह, पलामू, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, जामताड़ा, रांची, खूंटी, चतरा, देवघर और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल 4 जुलाई को रांची का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (4-5 जुलाई-बारिश-तेज हवा का अलर्ट): नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, 4 जुलाई को देहरादून में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (4-6 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, शिमला, मंडी और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, 4 जुलाई को मनाली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (4 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की संभावना): उधमपुर, संबा, कठुआ, गांदरबल, राजौरी, मिरपुर, पुंछ, डोडा और जम्मू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 4 जुलाई को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम तापमान
दिल्ली    36°C    30°C
मुंबई    27°C    27°C
चेन्नई    33°C    28°C
कोलकाता    33°C    28°C
लखनऊ    37°C    30°C
पटना    36°C    30°C
रांची    31°C    25°C
भोपाल    29°C    25°C
जयपुर    35°C    28°C
शिमला    27°C    21°C
नैनीताल    27°C    22°C

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(4 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, बांकुड़ा, बीरभूम, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, कालिम्पोंग, कोलकाता और हावड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 4 जुलाई को न्यूनतम तापमान28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

महाराष्ट्र में मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र(4 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा,नागपुर, यावातमल और गोंदिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, 4 जुलाई को मुंबई में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (4 जुलाई-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): पटियाला, बरनाला, अमृतसर, बरनाला, लुधियाना, मनसा, गुरदासपुर, मनसा, होशियारपुर, जालंधर और अमृतसर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान(4-7 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, भरतपुर, चुरू, अजमेर, जोधपुर, पाली, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर, करौली, झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, 4 जुलाई को जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (4-5 जुलाई- तेज बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): शिवपुरी, सागर, खांडवा, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मंदसौर, नीमच, कटनी, विदिशा और आगर-मालवा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, भोपाल में कल यानी 5 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन

  दाल कबाब  : शाम की चाय का वक्त हो और साथ में कुछ गरमा-गरम, क्रिस्पी और चटपटा स्नैक मिल सामग्री...
खाना पकाना 
 शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन

आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

आगरा: सोनम, सिया के बाद अब आगरा की रूबी ने भी अपने पति की हत्या कर अपने ही घर के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

 दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में मोदी आम'की जमकर पसंद कर रहे लोग

दिल्ली मैंगो फेस्टिवल : दिल्ली में इन दिनों मैंगो लवर्स का उत्साह देखने लायक है. राजधानी में शुरू हुए मैंगो...
खेती-बाड़ी 
 दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में मोदी आम'की जमकर पसंद कर रहे लोग

एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल का इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड...
खेल 
एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल का इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

'पाकिस्तान की असली समस्या भारत नहीं, फौज और राजनेता

सिंगापुर :सिंगापुर के पूर्व डिप्लोमेट का कहना है कि पाकिस्तान बर्बादी की कगार पर है और इसका संकट उसकी सेना...
अंतर्राष्ट्रीय 
'पाकिस्तान की असली समस्या भारत नहीं,  फौज और राजनेता

उत्तर प्रदेश

आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

आगरा: सोनम, सिया के बाद अब आगरा की रूबी ने भी अपने पति की हत्या कर अपने ही घर के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा की रूबी! पति को मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे दफनाया

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण