मौसम 29 जून: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 29 जून 2026: मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर एक नई चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 जून को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। इस आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं। इस दौरान यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। वहीं पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। वहीं, अगर पहाड़ी राज्यों में यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में घिर सकते हैं।

कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। 2 जुलाई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, भारी बारिश के दौरान किसानों और मछुआरों को नदी के किनारे जाने से बचना होगा। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 29 जून को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक ये खबर भी पढ़े : लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

देश के 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 29 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्तार की आंधी भी चलेगी। वहीं, इस आंधी से किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है।

केंद्र का विदेश से आयात होने वाली दवाओं के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव ये खबर भी पढ़े : केंद्र का विदेश से आयात होने वाली दवाओं के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(29 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 29 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल हाई-स्पीड ट्रायल दिल्ली-जींद सेक्शन पर हुआ ये खबर भी पढ़े : हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल हाई-स्पीड ट्रायल दिल्ली-जींद सेक्शन पर हुआ

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(29 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 29 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(29 जून-2 जुलाई- भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सिवान, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, भागलपुर, अररिया, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पटना में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(29 जून-1 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 29 जून को रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (29 जून-3 जुलाई बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दैरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 29 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (29 जून-बारिश- आंधी का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 29 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (29 जून-2 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जम्मू, कठुआ, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल,किश्तवाड़, रियासी और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर आएगा।

शहर    अधिकतम  न्यूनतम 
दिल्ली    40°C    32°C
मुंबई    29°C    27°C
चेन्नई    36°C    28°C
कोलकाता    35°C    28°C
लखनऊ    38°C    30°C
पटना    35°C    28°C
रांची    32°C    25°C
भोपाल    34°C    26°C
जयपुर    39°C    31°C
शिमला    28°C    22°C
नैनीताल    27°C    22°C

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(29 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कालिम्पोंग, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, बीरभूम मुर्शिदाबाद, कोलकाता और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (29 जून-सतही हवा और बारिश की संभावना): लुधियाना, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, चंडीगढ़, फतेहगढ़, जालंधर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (29 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): टोंक, चुरू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और बूंदी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, जयपुर में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (29 जून-2 जुलाई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कटनी, सतना, सीधी, नीमच, बैतूल, मांडला, सिवनी, छतरपुर, नरसिंहपुर, डिंडोरी, इंदौर, होशंगाबाद, धार, अलीराजपुर, खरगोन और छिंदवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

किसे नहीं करनी चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान :वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग फिटनेस लोगों का पसंदीदा तरीका बनता जा रहा है। हालांकि...
लाइफस्टाइल 
किसे नहीं करनी चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला :ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स एक ऐतिहसिक...
खेल 
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम

अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी मुल्क को दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में शनिवार शाम को कुछ आतंकवादी सिंध रेंजर्स के मुख्यालय के अंदर घुस गए। इस...
राष्ट्रीय 
अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी मुल्क को दिया मुंहतोड़ जवाब

फ्रांस में यात्री विमान हादसे का शिकार 11 की मौत 

नैन्सी :फ्रांस के पूर्वी भाग में एक विमान हादसा हो गया। फ्रांस में Nancy के पास स्थित Tomblaine एरिया में...
अंतर्राष्ट्रीय 
फ्रांस में यात्री विमान हादसे का शिकार 11 की मौत 

आज का राशिफल 29 जून 2026 :आज का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली और लाभदायक हैं

  मेष रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 29 जून 2026 :आज का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली और लाभदायक हैं

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक