व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने रखीं समस्याएं,विधायक ने समाधान का दिया भरोसा
शहनूर अली
निघासन-खीरी,28 जून(तरुणमित्र)। पलिया रोड स्थित श्री राम लाल रेस्टोरेंट में व्यापारी संवाद कार्यक्रम, दानवीर भामाशाह जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शशांक वर्मा ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं, नगर पंचायत के विस्तार सहित विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित बेलरायां से कौड़ियाला घाट तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया गया है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, व्यापारियों एवं आमजन के आवागमन में सुविधा होगी।
उन्होंने तिकुनियां रेलवे लाइन के संबंध में बताया कि इस विषय पर मंत्री जितिन प्रसाद से अनुरोध किया गया था। मंत्री ने अपने लेटरपैड पर रेल मंत्री को पत्र लिखा था, जिसका जवाब प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगले दो-चार दिनों में इस संबंध में प्राप्त जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने साझा की जाएगी।
विधायक ने बताया कि सिंगाही और निघासन के बीच रोडवेज डिपो के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही निघासन डिपो से लखीमपुर सहित अन्य स्थानों के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं के भी शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा पिछली सरकारों में व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना से असुरक्षित था लेकिन आज अगर इस चौराहे से लूटपाट करेगा तो अगले चौराहे तक उसे सजा मिल चुकी होगी इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी रामेश्वर प्रसाद जायसवाल, आरिफ खान एवं प्रभात शंकर पांडे सहित कई व्यापारियों को सम्मानित किया गया। विधायक शशांक वर्मा एवं जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत भी किया गया।
जिला महामंत्री उमेश शुक्ला ने बताया कि व्यापारियों को मात्र 1.35 रुपये के सदस्यता शुल्क पर संगठन से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनके हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके।
तहसील अध्यक्ष अशोक जैन ने तिकुनियां को नगर पंचायत का दर्जा देने, गुरुद्वारे को पर्यटन स्थल घोषित करने तथा महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग उठाई। सिंगाही के व्यापारी ऋषभ जैन ने बाजार में स्पीड ब्रेकर एवं सुलभ शौचालय के निर्माण की मांग की, जबकि रकेहटी के व्यापारी प्रदीप ने नगर पंचायत के वार्डों का विस्तार किए जाने की मांग रखी।
तहसील अध्यक्ष अशोक जैन,तहसील महामंत्री मुन्ना यूनीक,नगर अध्यक्ष आनन्द चतुर्वेदी,संतोष वर्मा,पवन अग्रवाल,रामेश्वर प्रसाद जायसवाल,दया शंकर मौर्य,आरिफ खान,प्रभात शंकर पाण्डेय,श्रवण गुप्ता
ज्ञानेंद्र वर्मा,विनीत सोनी,अरमान आलम,राजकुमा वर्मा,अमित शाक्य,अगम दीक्षित,ऋषभ जैन,असलम खान,सुदर्शन जैन,संतोष बाथम, मुकेश जैन,ओंकार मौर्य, हरप्रीत सोनू, पवन जायसवाल,हरविंदर सिंह ढिल्लो,
गणेशी गुप्ता, दलविंदर सिंह,प्रदीप गुप्ता (पप्पू) राशिद अली,रजनीश वर्मा पुस्तक भंडार आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
