माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान माल ब्लॉक की 67 पंचायतों में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर बच्चों को यह दवा पिलाएंगे। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले से आए एसीएमओ प्रतिरक्षण अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन कुछ देशों में अभी भी पोलियो का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस बीमारी के दोबारा लौटने की आशंका बनी रहती है, इसलिए समय-समय पर यह अभियान चलाया जाता है। श्रीवास्तव ने बूथ पर आए नागरिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न करें।

नगर निगम के डम्पर और टैक्सी में भीषण टक्कर, टैक्सी को काटकर चालक को सुरक्षित निकाला ये खबर भी पढ़े : नगर निगम के डम्पर और टैक्सी में भीषण टक्कर, टैक्सी को काटकर चालक को सुरक्षित निकाला

उन्होंने जोर दिया कि पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस अभियान के तहत जिले से आए अधिकारियों ने गौरैया गांव में चल रहे बूथ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अर्बन कोल्ड चेन हैंडलर (ट्रेनर) कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, माल सीएचसी कोल्ड चेन हैंडलर राज सिंह और सुपरवाइजर श्री कृष्ण भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी लोगों को जागरूक किया और पोलियो वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया।

बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन ये खबर भी पढ़े : बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक