करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

दवा, उपकरण और सर्जिकल सामग्री की खरीद में करोड़ों की अनियमितता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवा, सर्जिकल सामग्री और मेडिकल उपकरणों की खरीद में कथित रूप से करोड़ों के घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल और सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) के तत्कालीन डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों को शनिवार को राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां एसीबी ने पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड मांगी। एसीबी के अनुसार, मामले की शुरूआत निदेशालय सतर्कता (विजिलेंस) से मिली शिकायत के बाद हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी के जरिए दवाओं, सर्जिकल कंज्यूमेबल्स, मेडिकल उपकरणों और अन्य चिकित्सा सामग्री की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। 

FIR की खबर में गलत फोटो इस्तेमाल होने पर भड़कीं अभिनेत्री अंतरा बनर्जी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : FIR की खबर में गलत फोटो इस्तेमाल होने पर भड़कीं अभिनेत्री अंतरा बनर्जी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

आरोप है कि कुछ अधिकारियों ने निजी कंपनियों के साथ मिलीभगत कर टेंडर की शर्तों और तकनीकी मानकों में हेरफेर किया, ताकि चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। जांच के दायरे में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, बेडशीट व लिनेन, सी-आर्म रेडियोलॉजिकल उपकरण, एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, ओआरएस, सर्जिकल सामग्री, दवाइयां और अन्य मेडिकल सामान की खरीद शामिल है। एसीबी का आरोप है कि इनकी खरीद बाजार दर से अधिक कीमतों पर की गई। साथ ही टेंडर की शर्तें इस तरह बनाई गईं कि वास्तविक प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाए और केवल तय कंपनियां ही पात्र बन सकें।

एसीबी ने इस मामले में 2 जून 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले 18 जून को सीपीए के तत्कालीन हेड ऑफ ऑफिस डॉ. विनोद कुमार रंगा को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

एसीबी का कहना है कि डॉ. रंगा से पूछताछ, खरीद संबंधी फाइलों, सरकारी दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच के दौरान डॉ. वत्सला अग्रवाल और नीरज चोपड़ा की भूमिका सामने आई। इसके बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेकर कार्रवाई की गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

मियामी। इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन...
खेल 
फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को नई दिल्ली के प्रवास के दौरान ईटी वर्ल्ड लीडर्स...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी और चेन स्नैचिंग के मामले में दो शातिर आरोपियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

बदायूं। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों पर जगह-जगह अधिक से अधिक पुष्पवर्षा की जाए, उनकी सुविधाओं का पूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद

लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद