जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

 फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन के स्तर, मिड-डे मील एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

 जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा पहुँचकर  कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके बौद्धिक एवं शैक्षणिक स्तर को परखा। उन्होंने छोटी कक्षाओं के बच्चों से रंगों एवं जानवरों के नाम पूछे, वहीं कक्षा 7 व 8 के विद्यार्थियों से दीवारों पर लगे महापुरुषों के चित्रों के विषय में प्रश्न पूछकर उनके सामान्य ज्ञान को परखा। बच्चों में सीखने की उत्सुकता और जागरूकता देखकर उन्होंने  प्रसन्नता व्यक्त की।
 निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने पॉलीथिन के प्रयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित कर कपड़े के थैलों का उपयोग करने तथा बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की आदतें विकसित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान रसोईघर (किचन) एवं मिड-डे मील के लिए रखे चावल व राशन सामग्री की गुणवत्ता सही पाई गई। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को बच्चों की प्रतिभा निखारने और शिक्षण के नये तरीके विकसित करने के निर्देश दिये। साथ ही सफाई कर्मी को नियमित रूप से विद्यालय की सफाई करने के निर्देश दिये। विद्यालय में कुल 249 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 224 विद्यार्थी उपस्थित मिले।
यहाँ कुल 16 शिक्षक कार्यरत हैं।
 इसके पश्चात् जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय बिदरखा पहुँचे, जहाँ व्यवस्थाओं में कमियाँ पाये जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये कक्षा 5 में पढ़ा रही प्रशिक्षु शिक्षिका दीप्ति के शिक्षण का स्तर अत्यंत असंतोषजनक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खराब शिक्षण गुणवत्ता के कारण बच्चों के भविष्य के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है।
     विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक न मिलने पर उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। वही किचन में अग्निशमन यंत्र लगा तो मिला, लेकिन किसी भी स्टाफ को उसके प्रयोग की जानकारी नहीं थी। 
 इस पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ऐसे सुरक्षा उपकरणों का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
 उन्होंने बच्चों से पुस्तकें पढ़वाईं तथा छोटे-छोटे गणितीय व सामान्य सवाल पूछकर उनकी स्थिति जानी। इसके साथ ही उन्होंने शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस विद्यालय में 78 नामांकित बच्चों में से 62 बच्चे उपस्थित पाये गये। इस दौरान उन्होंने  स्पष्ट करते हुए कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद ये खबर भी पढ़े : सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आज यानी शनिवार को होगी। उम्मीद है कि पार्टी के...
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद DMK में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, आज अहम बैठक

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

मियामी। इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन...
खेल 
फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जयंत चौधरी और आरएलडी को लेकर टिप्पणी पर मायावती ने अखिलेश से मांगी माफी, जाट समाज के अपमान का भी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
उत्तर प्रदेश 
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला