FIR की खबर में गलत फोटो इस्तेमाल होने पर भड़कीं अभिनेत्री अंतरा बनर्जी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स में दूसरी महिला के मामले के साथ अभिनेत्री की तस्वीर इस्तेमाल होने का दावा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बोलीं- परिवार और दोस्तों के लगातार फोन आने से सदमे में हूं

मुंबई। अभिनेत्री अंतरा बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल कथित तौर पर कई मीडिया आउटलेट्स ने एक एफआईआर की रिपोर्टिंग के दौरान किया था। हालांकि, इस एफआईआर में ठाणे की मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी शामिल थीं। इस विवाद पर अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने आईएएनएस से खास बातचीत की। 

अंतरा बनर्जी ने कहा, "मैं तब से सदमें में हूं। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह क्यों हुआ। कल मुझे दिन के समय में पता चला। मेरे परिवार और दोस्तों से मुझे बहुत सारे फोन, बहुत सारे मैसेज आए और वे सब पूछ रहे थे कि 'क्या तुम ठीक हो? क्या तुम ठीक हो?' मुझे कोई आइडिया नहीं था। जब मैंने एक मैसेज खोला, तो उसमें मेरी एक फोटो थी, जिसमें ये सारी बातें लिखी थीं और फिर मुझे पता चला कि यह सब इंटरनेट पर है।"उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है, मैं उस समय क्या कर सकती थी? मैं सदमे में थी, और अभी भी वही चल रहा है। यह एक बहुत ही दिमागी तौर पर परेशान करने वाली घटना है, जो बदकिस्मती से हुई है।

सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट ये खबर भी पढ़े : सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि सिर्फ इसलिए नहीं कि मेरी मम्मी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, बल्कि कोई भी पेरेंट्स अपने बच्चे को लेकर अगर ऐसी कोई भी चीज सुनेंगे, खासकर जब बच्चे बाहर रहते हैं, तो यह चिंता की बात है। मेरी मां को घबराहट हो गई और वह ऐसी थी, 'यह क्या हो रहा है? मतलब कहां से आ रहा है, यह क्या न्यूज है?' उन्हें कोई आइडिया नहीं था।बनर्जी ने कहा कि मेरे पापा कोलकाता में रहते हैं। उन्होंने कहा कि 'चलो बस आते हैं, साथ बैठकर देखते हैं कि क्या हो रहा है।' तभी मैंने और मेरी टीम ने तय किया कि अभी उन्हें यहां आने की जरूरत नहीं है। हम लोग देखते हैं कि क्या कर सकते हैं, हम अगला कदम क्या उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बस ये पता लगाने के लिए आई हूं कि ये जो भी चीजें हुई हैं, वो गलत हैं और ये तुरंत हटा ली जाए, ताकि किसी की छवि खराब न हो। ये बात बिल्कुल भी पब्लिसिटी की नहीं है। तो उस तरीके से आप लोग प्लीज इस चीज को मत देखिए। हमारा अगला कदम कानूनी होगा क्योंकि, उसके अलावा, हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा है।  अभिनेत्री ने कहा कि मैं सबसे अपील करना चाहती हूं, सभी मीडिया वालों से, कोई भी न्यूज लगाने से पहले, किसी का भी फोटो लगाने से पहले, इस्तेमाल करने से पहले, आप वेरिफाई कीजिए, री-वेरिफाई कीजिए। इस तरह का कदम नहीं उठाना गैर-जिम्मेदाराना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज