भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव,बोले सरकार ने पीडीए का आरक्षण छीना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने जा रही है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ लूट मची है। आम जनता को थाना, तहसील से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो गयी है। अस्पतालों में समुचित दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। इस सरकार में पीडीए का आरक्षण छीना गया। भाजपा को दस साल की सरकार का हिसाब देना होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। पीडीए की सरकार में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का कार्य होगा। शनिवार को आजमगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी निन्दनीय और चिंताजनक है।

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

अयोध्या देश ही नहीं दुनिया भर के सनातनियों के लिए आस्था का स्थान है। धार्मिक नगरी के कारण अयोध्या से सनातनियों का भावनात्मक लगाव है। वहां जो चढ़ावा चोरी की घटना हुई वह बहुत निन्दनीय है। इस घटना से देश की जनता दुःखी है। चोरी की खबर आने के बाद सरकार को झुककर एसआईटी बनाना पड़ा। एसआईटी बनी लेकिन उसकी रिपोर्ट जिसे सौंपी गयी वह एक प्रश्नचिह्न है।

शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क, पूर्व बीडीसी पानी की टंकी पर चढ़े ये खबर भी पढ़े : शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क, पूर्व बीडीसी पानी की टंकी पर चढ़े

यादव ने कहा कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या दौरे का विश्वरिकार्ड बना रहे थे। हर सप्ताह अयोध्या जा रहे थे। आखिर उनका सूचना तंत्र कहां था? उन्हें चढ़ावा चोरी की जानकारी क्यों नहीं हुई? अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी मुख्यमंत्री जी को क्यों नहीं हो रही है? चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों से पैसे बरामद हो रहे है। कंड़े और गोबर में पैसे मिल रहे है। गिरफ्तारियां हो रही है। इन लोगों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। प्रभु श्रीराम इन्हें माफ नहीं करेंगे।

केजीएमयू के आर.ए.एल.सी. परिसर में भंडारे का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू के आर.ए.एल.सी. परिसर में भंडारे का आयोजन

यादव ने पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि जो सरकार नवम्बर में विधानसभा चुनाव कराने का प्रोपेगंडा फैला रही है वह प्रधानी का चुनाव नहीं करा पायी। जो वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रहे थे, वे प्रधानी का चुनाव नहीं करा पाये। भाजपा सरकार ने प्रधानों का खर्चा बढ़ा दिया। अब जब तक चुनाव नहीं होगा, प्रधानों को तब तक पैसा खर्चा करना होगा। 

लखनऊ में अग्निकांड की घटना में कई घरों के कमाने वाले बच्चों की जान चली गयी लेकिन अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री जी पीड़ित परिवारों से कह रहे है कि भाषण मत सुनाओ। जब मीडिया के सामने मुख्यमंत्री जी का व्यवहार ऐसा है तो पीछे कैसा व्यवहार होगा? एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है।

 भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संविधान को नहीं मान रही है। अगर भाजपा फिर यूपी में जीत गयी तो आगे चुनाव नहीं होगा। लोगों को वोट देने का मौका नहीं मिलेगा। बंगाल विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है। चुनाव में जो कुछ हुआ उसे सभी ने देखा है।            

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता