नगर निगम के डम्पर और टैक्सी में भीषण टक्कर, टैक्सी को काटकर चालक को सुरक्षित निकाला

मोहन रोड के पास घुरघुरी तलाब का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ड्राइवर वाहन काटकर निकाल गयासवारियों को मामूली चोटें

लखनऊ। मोहन रोड स्थित घुरघुरी का तालाब चौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नगर निगम के डंपर और एक टैक्सी के बीच हुई यह टक्कर पानखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के सामने हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुत पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद टैक्सी को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान सोहरामऊ निवासी शानू के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दसबी मोहर्रम का उठा जुलूस, जंजीरों के मातम से मातमदार ने किया अपने आप को लहू लुहान ये खबर भी पढ़े : दसबी मोहर्रम का उठा जुलूस, जंजीरों के मातम से मातमदार ने किया अपने आप को लहू लुहान

बताया गया है कि हादसे के समय टैक्सी में कई यात्री भी सवार थे। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि टक्कर का प्रभाव अधिक होता, तो जनहानि भी हो सकती थी।दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए मोहन रोड पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के भारी वाहनों के संचालन पर सवाल उठाए।

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर डंपर और अन्य भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। लोगों ने ऐसे वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण करने और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारण का पता चल सकेगा।

होम्योपैथिक भेषजिक के 395 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन  ये खबर भी पढ़े : होम्योपैथिक भेषजिक के 395 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

नई दिल्ली। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय...
राष्ट्रीय 
परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ। शनिवार पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 5...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले