रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के पैंट्री कार में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त
एक अनधिकृत वेंडर पकड़ा गया, आरपीएफ के सुपुर्द
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत सीनियर डीसीएम एनईआर रिजीत सिंह के निर्देशन में, सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओंकार नाथ वर्मा द्वारा आज ट्रेन संख्या 20103 के रसोई यान (पैंट्री कार) के निरीक्षण के दौरान 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13020 के निरीक्षण में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया। दोनों ट्रेनों से जब्त की गई कुल 930 बोतल अधोमानक पानी को एलपीओ गोंडा में जमा करवा दिया गया है। ट्रेन संख्या 20103 में जांच के दौरान एक अनधिकृत वेंडर को पकड़ा गया, जिसे ऑन-बोर्ड आरपीएफ स्टाफ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये सुपुर्द कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
