लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही उसकी मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, डायल-112 पर सूचना मिली थी कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 290 स्थित टोल प्लाजा के पास निर्माणाधीन चार्जिंग पॉइंट के निकट एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने वहां मौजूद निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग तीन से चार बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक को एक बस से उतारा था। 

पीएम स्वनिधि महोत्सव में डिजिटल लेनदेन करने वाले वेंडरों का सम्मान, स्वरोजगार अपनाने वाले वेंडरों की किस्मत योजना ने बदली : महापाैर ये खबर भी पढ़े : पीएम स्वनिधि महोत्सव में डिजिटल लेनदेन करने वाले वेंडरों का सम्मान, स्वरोजगार अपनाने वाले वेंडरों की किस्मत योजना ने बदली : महापाैर

उसे चार्जिंग पॉइंट के पास बैठाकर वह व्यक्ति वहां से चला गया था। कर्मचारियों के अनुसार, जब उन्होंने युवक से बात की तो उसने बताया था कि उसके चाचा उसे लेने आने वाले हैं। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने विश्राम स्थल पर चले गए। सुबह करीब आठ बजे जब वे दोबारा बाहर आए, तो युवक अचेत अवस्था में मिला। पास जाकर देखने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई। 

 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित ये खबर भी पढ़े :  जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसका कद औसत, शरीर इकहरा और रंग गेहुआ है। वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए था। शव की तलाशी लेने पर कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस की सहायता से लोकबंधु अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। 

प्रीमियर लीग में दीपनगर-11 व लीजेंड-11 की शानदार जीत ये खबर भी पढ़े : प्रीमियर लीग में दीपनगर-11 व लीजेंड-11 की शानदार जीत

मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

वन मंत्री ने की स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा

लखनऊ। गुरुवार वन मंत्री ने स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की। निर्देश दिए गए...
उत्तर प्रदेश 
वन मंत्री ने की स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा

विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

लखनऊ। महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पांडे ने आज 25.06.2026 को मुरादाबाद मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर...