महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश
लखनऊ। महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पांडे ने आज 25.06.2026 को मुरादाबाद मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद, विनीता श्रीवास्तव सहित मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे ने सर्वप्रथम मंडल कार्यालय, मुरादाबाद के मनन सभागार में मंडल अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल में संचालित विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं तथा हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ -2027 की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने रामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान टिकट बुकिंग कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात महाप्रबंधक बरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय, बुकिंग कार्यालय तथा प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उच्च गुणवत्ता तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल देते हुएपुनर्निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। अपने निरीक्षण कार्यक्रम में महाप्रबंधक ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, यात्री सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को संरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं के उच्च मानक बनाए रखने के साथ पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम में मुरादाबाद से लखनऊ तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया जिसमें रेलपथ, सिग्लिंग व्यवस्था, OHE, समपार फाटक पर संरक्षा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने सभी स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराना उत्तर रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
