अलीगंज हादसे के बाद भी नहीं सुधरा एलडीए, घटनास्थल से सटी बिल्डिंग छोड़ी!

बिना किसी रोड मैप के शुरू कर दी सीलिंग की कार्रवाई,  28 कोचिंग सील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सत्य प्रकाश भारती

  • एलडीए की नजरअंदाजी पर उठे सवाल, ताबड़तोड़ कार्रवाई का दावा
  • पास ही चल रही प्रकृति आईएएस, प्रबुद्ध कोचिंग,विकल्प आईएएस, पन्ना रीडर्स लाइब्रेरी

लखनऊ। अलीगंज में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद भी एलडीए नहीं सुधरा। जिस बिल्डिंग में यह घटना हुई उस से सटी कमर्शियल बिल्डिंग एलडीए ने छोड़ दी। एलडीए की इस नजरअंदाजी पर सवाल उठना लाजमी है। इस घटना के बाद एलडीए ने बिना किसी रोड मैप के सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। यही नहीं अलीगंज सेक्टर डी में घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर मौजूद बिल्डिंग में जीएस वर्ल्ड आईएएस कोचिंग संचालित है, उस पर भी कार्रवाई न होने से एलडीए अब सवालों के घेरे में है।  

अलीगंज स्थित एक इमारत में 22 जून को आग लग गई थी। यहां बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक थी। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो था। इसमें 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था। हॉपर स्टूडियो में काम करने वाले 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेताया था। जिसके बाद एलडीए ने बिना किसी रोड मैप के अंधाधुंध कार्रवाई शुरू कर दी। 

 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात ये खबर भी पढ़े :  26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

बुधवार एलडीए ने 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया, जबकि 83 भवन मालिकों/प्रबंधकों के खिलाफ नोटिस जारी किया। वहीं गुरुवार एलडीए ने कार्रवाई करते हुए मानक पूरे नहीं होने पर टीम ने गोमतीनगर की भूमि आईएएस कोचिंग, विद्या मंदिर कोचिंग और दृष्टिकोण लाइब्रेरी समेत 28 कोचिंग सील कर दी है।

कर्मा देवी समूह में 26 जून से आयोजित होगा प्रोफेशनल एनरिचमेंट कॉन्क्लेव  ये खबर भी पढ़े : कर्मा देवी समूह में 26 जून से आयोजित होगा प्रोफेशनल एनरिचमेंट कॉन्क्लेव

 जबकि घटनास्थल से सटी बिल्डिंग एम्प्रेस कम्प्यूटर्स पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके साथ ही इसी लाइन में मौजूद घरों में चल रही प्रकृति आईएएस,प्रबुद्ध पीसीएस जे कोचिंग,विकल्प आईएएस सहित पन्ना रीडर्स लाइब्रेरी सहित अन्य पर भी कार्रवाई न होने से एलडीए की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

1090 चौराहे पर 101 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर छात्रो को दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : 1090 चौराहे पर 101 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर छात्रो को दी श्रद्धांजलि

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

जब-जब जवाबदेही की बात आती है, भाजपा सदन छोड़कर भाग कर लोकतांत्रिक परंपराओं का गला घोंटती है- अंकुश नारंग भाजपा...
राष्ट्रीय 
एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

गौवत्स राधाकृष्ण के श्रीमुख से मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा की ज्ञानधारा प्रवाहित
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

लखनऊ। विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक...
उत्तर प्रदेश 
छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध...

एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज