अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

विद्युत सुरक्षा निदेशालय एवं संबंधित विभागों की चूक को नजरअंदाज कर पॉवर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) का निलंबन अन्यायपूर्ण: समिति

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध में प्रकाशित समाचारों से सामने आए तथ्यों का संज्ञान लेते हुए कहा है कि इस दुखद घटना के लिए वास्तविक जिम्मेदारियों की निष्पक्ष जांच किए बिना अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को निलंबित करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण, तथ्यहीन तथा बलि का बकरा बनाने की कार्रवाई है। संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष से मांग की है कि संबंधित अभियंता का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

संघर्ष समिति ने कहा कि समाचारों में यह तथ्य प्रमुखता से सामने आया है कि संबंधित भवन में विद्युत सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं थे तथा भवन का आवश्यक इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट भी नहीं कराया गया था। एसआईटी जांच के दौरान विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारी यह अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके कि भवन का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कब किया गया था अथवा घटना से पूर्व भवन की विद्युत सुरक्षा की जांच कब की गई थी। यह स्थिति स्पष्ट रूप से विद्युत सुरक्षा निदेशालय एवं अन्य संबंधित एजेंसियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना ये खबर भी पढ़े : श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

संघर्ष समिति ने कहा कि यदि किसी भवन में विद्युत सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किया गया, विद्युत सुरक्षा ऑडिट नहीं हुआ, अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं अपर्याप्त थीं तथा संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया गया, तो इन गंभीर कमियों की जिम्मेदारी निर्धारित किए बिना केवल विद्युत वितरण निगम के एक अभियंता को दोषी ठहराना न्यायोचित नहीं कहा जा सकता।

संघर्ष समिति ने कहा कि निलंबन आदेश में स्वीकृत भार से अधिक विद्युत भार उपयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है, जबकि उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार परिसर का विद्युत भार वर्ष 2016 में विधिवत रूप से 20 किलोवाट तक बढ़ाया जा चुका था। अप्रैल, मई एवं जून 2026 में भार वृद्धि की स्थिति की जानकारी मासिक बिलिंग एवं मास्टर डाटा के माध्यम से बाद में प्राप्त होती है तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अगले माह उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ही की जा सकती है। ऐसी स्थिति में जुलाई 2026 से पूर्व बढ़े हुए भार के आधार पर किसी अधिकारी को दोषी ठहराना नियमसम्मत नहीं है।

संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी उपभोक्ता को विधिवत कनेक्शन उपलब्ध कराना एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। भवन के अंदर की वायरिंग, विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता, विद्युत सुरक्षा प्रमाणन, अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन तथा समय-समय पर सुरक्षा परीक्षण की जिम्मेदारी भवन स्वामी एवं संबंधित नियामक एवं सुरक्षा एजेंसियों की होती है। इन दायित्वों की उपेक्षा कर  एक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करना वास्तविक तथ्यों से ध्यान हटाने का प्रयास प्रतीत होता है।

संघर्ष समिति ने कहा कि किसी भी दुर्घटना की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच पूरी होने से पूर्व दंडात्मक कार्रवाई करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। इससे न केवल कर्मचारियों एवं अभियंताओं का मनोबल प्रभावित होता है बल्कि वास्तविक कारणों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान भी बाधित होती है।

संघर्ष समिति ने मांग की है कि अलीगंज अग्निकांड की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए, जिसमें विद्युत सुरक्षा निदेशालय, अग्निशमन विभाग, भवन स्वामी, स्थानीय प्रशासन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की भूमिका की भी समग्र जांच हो। साथ ही अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए और बिना जांच किसी भी अभियंता को दोषी ठहराने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत दरियापुर गांव में मंगलवार की देर...
बिहार 
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

टैक्स कलेक्शन में तेज उछाल, 10 अगस्त तक 8.11 लाख करोड़

नई दिल्ली। देश में वित्त वर्ष 2026-27 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष...
कारोबार 
टैक्स कलेक्शन में तेज उछाल, 10 अगस्त तक 8.11 लाख करोड़

रूस-यूक्रेन में रातभर हमले, सात लोगों की मौत और 21 घायल

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच रातभर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन में रातभर हमले, सात लोगों की मौत और 21 घायल

वाइब्रेंट विलेजेज़ पर खांडू की बैठक, पलायन रोकने पर जोर

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपर सुबनसिरी ज़िले की 'म्रा वेलफेयर सोसाइटी' और 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' के प्रतिनिधियों के...
राष्ट्रीय 
वाइब्रेंट विलेजेज़ पर खांडू की बैठक, पलायन रोकने पर जोर

उत्तर प्रदेश

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लगभग चार सौ से अधिक मेडिकल इंटर्न्स एवं छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन