'हर घर तिरंगा' में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अहम भूमिका 

मिशन निदेशक ने चिनहट के ग्राम पंचायत जुग्गौर व सिकन्दरपुर केंद्रों का किया भ्रमण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मसाला व सोलर ड्रायर उद्यमों, सिलाई, अगरबत्ती निर्माण, डेयरी व बकरी पालन से की जुड़ने की अपील

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने मंगलवार को जनपद लखनऊ के विकास खण्ड चिनहट अंतर्गत ग्राम पंचायत जुग्गौर और सिकन्दरपुर का भ्रमण कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं उद्यमों से जुड़कर आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। 

मिशन निदेशक ने तुलसी माँ स्वयं सहायता समूह, छोटे साहब स्वयं सहायता समूह एवं बजरंगबली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। इन समूहों को 1.50 लाख राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण एवं वितरण का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 1.30 लाख राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण एवं वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

 कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात - विजय लक्ष्मी सिंह ये खबर भी पढ़े :  कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात - विजय लक्ष्मी सिंह

कुमार ने कहा कि सामूहिक प्रयास से राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को 13 अगस्त तक 2 करोड़ राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 10 अगस्त तक प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 1 करोड़ 90 लाख राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण किया जा चुका है, जो मिशन से जुड़ी महिलाओं की कार्यक्षमता, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। 

मिशन निदेशक ने कहा कि मिशन का उद्देश्य केवल एक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की महिला को वर्षभर सतत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से मसाला प्रसंस्करण इकाइयों, सोलर ड्रायर आधारित उद्यमों, खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई एवं परिधान निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, डेयरी, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, हस्तशिल्प तथा अन्य स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित उद्यमों से जुड़ने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि मिशन महिलाओं को उद्यम स्थापना, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, विपणन सहायता तथा बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर उपायुक्त (स्वत: रोजगार), जनपद लखनऊ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, राज्य मिशन प्रबंधक आचार्य शेखर तथा मिशन व जनपद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिसका उन्हें कभी कभी खामियाजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मचारियों ने उठाई समायोजन की मांग

केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लगभग चार सौ से अधिक मेडिकल इंटर्न्स एवं छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

  लखनऊ।  दिव्यांग महागठबंधन पांच हजार रुपए पेंशन पर अड़े है। संघठन की मंगलवार को हुई बैठक में नौकरी, रोजगार, स्वास्थ,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
5000 की पेंशन पर अड़े दिव्यांग, 17 को प्रदर्शन  

प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसो ने पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद को दी बधाई

लखनऊ। प्रोविंशियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो के प्रतिनिधिमंडल की ओर से  कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद से शिष्टाचार भेंट की गई। इस...