परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में भक्तमाल कथा का भव्य आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गौवत्स राधाकृष्ण के श्रीमुख से मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा की ज्ञानधारा प्रवाहित

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में संत परंपरा की अमूल्य विरासत ‘‘मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा’’ का दिव्य एवं भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती का पावन सान्निध्य, प्रेरणामयी उपस्थिति, आशीर्वचन एवं उद्बोधन सभी श्रद्धालुओं के लिये आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम स्रोत बना।

कथा के दिव्य वक्ता गौवत्स राधाकृष्ण महाराज ने अपने श्रीमुख से भक्तमाल की अमृतमयी कथाओं का ऐसा रसपान करा रहे हैं कि श्रोतागण भक्ति, प्रेम और समर्पण के अद्भुत संसार में प्रवेश कर रहे हैं। भक्तमाल कथा पूज्य संतों के तप, त्याग, प्रेम और परमात्मा के प्रति अटूट समर्पण की जीवंत अनुभूति है। भक्तमाल कथा का प्रत्येक प्रसंग मानो श्रद्धा के सुप्त बीजों को जागृत कर रहा है।

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

WhatsApp Image 2026-06-25 at 19.08.45 (1)

यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान ये खबर भी पढ़े : यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान

भक्तमाल कथा संतों के जीवन का ऐसा प्रकाशस्तंभ है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, अहंकार से समर्पण की ओर और अशांति से आनंद की ओर ले जाती है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि संतों का जीवन मानवता के लिये ईश्वर का खुला संदेश है। उन्होंने कहा कि भक्तमाल की कथाएँ हमें संदेश देती हैं कि सच्ची भक्ति हृदय की निर्मलता, सेवा की भावना और परमात्मा के प्रति अटूट विश्वास में निहित है। आज जब संसार तनाव, विभाजन और भौतिकता की दौड़ में उलझा हुआ है, तब संतों की जीवनगाथाएँ मानवता को प्रेम, करुणा और एकता का मार्ग दिखाती हैं।

दर्दनाक हादसा, लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक हादसा, लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला

उन्होंने कहा कि संतों ने अपना जीवन केवल अपने लिये नहीं जिया, बल्कि उन्होंने सम्पूर्ण समाज के कल्याण को अपना जीवन लक्ष्य बनाया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर यदि हम अपने भीतर सेवा, सद्भाव और संवेदनशीलता के भाव विकसित करें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः संभव हो सकता है। स्वामी ने कहा कि भारतीय संत परंपरा के ऐसे तेजस्वी नक्षत्र हैं, जिन्होंने यह सिद्ध किया कि भगवान को न विद्वत्ता चाहिए, न वैभव, न बाहरी आडंबर, उन्हें केवल निष्कलुष प्रेम चाहिए। संत नामदेव जी का जीवन इस सत्य का प्रमाण है कि जब भक्त का हृदय पूर्ण समर्पण से भर जाता है, तब भगवान स्वयं उसके प्रेम के अधीन हो जाते हैं। 

संत ज्ञानेश्वर ज्ञान के सूर्य थे और संत नामदेव प्रेम के चन्द्रमा थे। दोनों ने मिलकर पूरे भारत में भक्ति की अलख जगाई। संत नामदेव महाराज भक्ति आंदोलन के उन महान संतों में से हैं जिन्होंने प्रेम, नाम-स्मरण और ईश्वर के प्रति अटूट समर्पण का संदेश दिया। वे वास्तव में महाराष्ट्र के नरसी हैं।

गौवत्स राधाकृष्ण महाराज ने कथा के माध्यम से अनेक संतों के जीवन प्रसंगों को अत्यंत भावपूर्ण शैली में बताते हुये कहा कि ईश्वर तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग प्रेम और भक्ति का है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपने अहंकार को त्यागकर प्रभु के चरणों में समर्पित हो जाता है, तब उसका सम्पूर्ण जीवन ही एक सुंदर साधना बन जाता है।

मेरे नामदेव समाज कथा समिति, सूरत द्वारा आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संत संस्कृति, सनातन मूल्यों और भक्ति परंपरा के पुनर्जागरण का एक सशक्त माध्यम है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

गौ संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

जब-जब जवाबदेही की बात आती है, भाजपा सदन छोड़कर भाग कर लोकतांत्रिक परंपराओं का गला घोंटती है- अंकुश नारंग भाजपा...
राष्ट्रीय 
एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

गौवत्स राधाकृष्ण के श्रीमुख से मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा की ज्ञानधारा प्रवाहित
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

उत्तर प्रदेश

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

गौ संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

लखनऊ। विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक...
उत्तर प्रदेश 
छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर