लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पेश हुए। उन्होंने श्रीराम मंदिर जमीन घोटाले से संबंधित दस्तावेज सौंपा। लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत रकळ के अध्यक्ष हैं।
संजय सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। संजय सिंह का दावा है कि उनके पास भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य थे। जिन्हें उन्होंने जांच टीम को सौंपा है। उनका कहना है कि इन दस्तावेजों से पूरे मामले में हुई गड़बड़ियों की परतें खुल सकती हैं।
विजय विश्वास पंत ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संजय सिंह ने कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब सभी पक्षों के पास मौजूद तथ्य और प्रमाण जांच एजेंसी तक पहुंचें। इसी उद्देश्य से वह स्वयं जांच टीम के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष और दस्तावेज प्रस्तुत किया।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।