दर्दनाक हादसा, लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : देहरादून के लालपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिटी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया।
देहरादून के पटेलगनर लालपुर क्षेत्र में एक सिटी बस ने छह लोगों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को दौरा पड़ा था। चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर से छह से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उत्तराखंड: एचआईवी  संक्रमित बहन की मौत ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड: एचआईवी  संक्रमित बहन की मौत

घटना के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरुआत में कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिस को राह चलते वाहनों को जबरन रुकवाना पड़ा, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके।

नैनीताल में हर मोड़ पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें ये खबर भी पढ़े : नैनीताल में हर मोड़ पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया
बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर अस्पताल रवाना किया। दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया। दुर्घटना के कारण क्षेत्र में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मोर्चरी के पास बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस ये खबर भी पढ़े : मोर्चरी के पास बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ आग हादसे में एसआईटी ने जांच शुरू की, केजीएमयू पहुंची टीम

लखनऊ। लखनऊ स्थित अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच शुरू हो गई है। विशेष जांच दल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  लखनऊ आग हादसे में एसआईटी ने जांच शुरू की, केजीएमयू पहुंची टीम

मुख्यमंत्री खविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

शिमला। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर मंगलवार को प्रदेशभर में उन्हें याद...
हिमाचल 
 मुख्यमंत्री खविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

जोधपुर । शहर की उदयमंदिर पुलिस ने कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते...
राजस्थान 
जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

एक हफ्ता देरी से उत्तराखंड आएगा मानसून

देहरादून :मानसून के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में...
उत्तराखंड 
एक हफ्ता देरी से उत्तराखंड आएगा मानसून

उत्तर प्रदेश

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ आग हादसे में एसआईटी ने जांच शुरू की, केजीएमयू पहुंची टीम

लखनऊ। लखनऊ स्थित अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच शुरू हो गई है। विशेष जांच दल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  लखनऊ आग हादसे में एसआईटी ने जांच शुरू की, केजीएमयू पहुंची टीम

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

जालोर। शहर के तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार...
उत्तर प्रदेश 
हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल