एक सप्ताह देरी से उत्तराखंड आएगा मानसून, हल्की बारिश और तूफान से गर्मी से राहत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून : मानसून के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून आगमन में सामान्य से सात से 10 दिनों की देरी हो सकती है।

भारत में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से इस साल उत्तराखंड में मानसून कुछ दिनों की देरी से आएगा। हालांकि, प्री-मानसून की बारिश से पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी।

निष्काम सेवा ट्रस्ट में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संत मार्गदर्शक मण्डल उपवेशन की बैठक ये खबर भी पढ़े : निष्काम सेवा ट्रस्ट में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संत मार्गदर्शक मण्डल उपवेशन की बैठक

दरअसल, इस साल जून में अभी तक कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो तापमान सामान्य के आसपास रहा। प्रदेशभर में हल्की बारिश और तूफान के चलने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, चटक धूप खिलने पर गर्मी ने तेवर भी दिखाए। अब लोगों को मानसून का इंतजार है। फिलहाल मानसून के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून आगमन में सामान्य से सात से 10 दिनों की देरी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में मानसून आमतौर पर 25 जून के बाद पूरी तरह से पहुंचता है लेकिन इस साल बंगाल की खाड़ी में अनुकूल मौसमी सिस्टम (कम दबाव के क्षेत्र) के अभाव में मानसूनी हवाओं की प्रगति रुकी हुई है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में प्री-मानसून की हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा और मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।
 मौसम की बात करें तो देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते रविवार को यह आंकड़ा 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। बादल छाए रहने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 जून तक प्रदेश भर के अधिकतर इलाकों में बारिश और तूफान चलने का अनुमान है।

 जानें दिल्ली कब तक पहुंचेगा, मानसून का एक सप्ताह लेट होना तय ये खबर भी पढ़े :  जानें दिल्ली कब तक पहुंचेगा, मानसून का एक सप्ताह लेट होना तय

मानसून से पहले सभी कार्य तेजी से पूरे करें
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी वर्षाकाल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मानसून से पहले सभी विकास कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की साफ-सफाई और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में एमडीडीए के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। बैठक में एमडीडीए की ओर से बताया गया कि आढ़त बाजार को ब्रह्मवाला में स्थानांतरित करने के लिए निर्माण कार्य लगभग 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। प्रभावित आढ़तियों को मुआवजा देने का काम भी जारी है। अब तक 78 से अधिक रजिस्ट्रियां कराई जा चुकी हैं।

मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने पलटन बाजार और प्रिंस चौक पर जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज प्लान के लिए 29.14 करोड़ रुपये की ईएफसी स्वीकृत हुई है। बैठक में लोनिवि विभाग को कांवली सड़क, सुभाष मार्ग और मॉडर्न कॉलोनी मार्ग को मानसून से पहले ठीक करने के निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के...
मध्य प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

मुबंई। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
मनोरंजन 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

नारायणपुर जिले में पेंशन हितग्राहियों का विशेष सत्यापन अभियान में 11 मृतकाें का हुआ चिन्हांकन

नारायणपुर । जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने मिशन मोड में...
छत्तीसगढ़ 
 नारायणपुर जिले में पेंशन हितग्राहियों का विशेष सत्यापन अभियान में 11 मृतकाें का हुआ चिन्हांकन

उत्तर प्रदेश

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश