जानें दिल्ली कब तक पहुंचेगा, मानसून का एक सप्ताह लेट होना तय

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत मौसम  : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावनाएं 23 जून के आसपास बन रही हैं। मानसून अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के और कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में दस्तक देगा। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में इस सप्ताह भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बंगाल और सिक्किम में 21 जून को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली पहुंच सकता है। यह 8 जून से दक्षिण महाराष्ट्र में रुका हुआ है और अब इसके आगे बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

तटीय महाराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 25 तारीख तक हीट वेव की स्थिति रह सकती है। बिहार और तेलंगाना में 21 जून तक हीट वेव जैसी स्थितियां बनी रह सकती हैं। मध्य भारत और पूर्वी भारत में गरज, चमक के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं।

केजीएमयू:पहली रोबोटिक सर्जरी में छ:वर्षीय गुलाम को मिला नया जीवन ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू:पहली रोबोटिक सर्जरी में छ:वर्षीय गुलाम को मिला नया जीवन

उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश
पिछले 24 घंटे में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा और झारखंड में भी भारी बारिश हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में हीट वेव की स्थितियां बनी हुई हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से सटे हुए जम्मू के क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एक साइक्लोन सर्कुलेशन लक्षद्वीप एरिया और एक सर्कुलेशन उत्तरी केरला के आसपास के क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

कैसा रहेगा तापमान?
उत्तर पश्चिम भारत में 22 तारीख तक कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। तेलंगाना में 21 तारीख तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 5° सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। महाराष्ट्र के ज्यादातर क्षेत्रों में 21 तारीख तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर हत्या मामले में कोर्ट ने दो संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट को दी मंजूरी ये खबर भी पढ़े : पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर हत्या मामले में कोर्ट ने दो संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट को दी मंजूरी

इन राज्यों में अलर्ट जारी
अत्यंत भारी वर्षा के लिए पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भारी बारिश का अलर्ट असम, मेघालय में है। उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार में भी भारी वर्षा संभावित है। तमिलनाडु और केरल में भी भारी वर्षा की संभावना है। भारी वर्षा का मुखौन पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल की तरफ रहने वाला है। 24 तारीख को तेलंगाना और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रायपुर प्रेस क्लब, मोती बाग में पत्रकारों के लिए विशेष...
झारखंड 
 रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर :राजस्थान में  शहरी परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर के...
राजस्थान 
  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

भारत-ब्रिटेन :भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक व्हीकल...
कारोबार 
 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल