डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में हुआ योग
— योग से स्वास्थ्य,अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में रविवार को निदेशक डॉ जीपी गुप्ता के नेतृत्व में भव्य-योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास योग गुरु डॉ पी के मिश्रा गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार एवं चिकित्सालय के आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ राजेश्वर राव एवं टीम द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के पूर्व प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एच.डी. अग्रवाल, महानिदेशक परिवार कल्याण,उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व महानिदेशक डॉ. डी.एस. नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडे तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सकों,फार्मासिस्टों, नर्सेज,पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक रूप से योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के उपरांत निदेशक डा जीपी गुप्ता ने सभी को यह संदेश दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। इस अवसर पर उपस्थित महानिदेशक डॉ हरि दास अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है,जो आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य, संयम और जीवन-शैली सुधार का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में योग जैसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों में मानसिक शांति, एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि रोगियों के प्रति सेवा-भाव और सकारात्मक दृष्टिकोण को भी मजबूत करते हैं।
ये खबर भी पढ़े : डीएम-एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस, भूमि विवाद निस्तारण को दी प्राथमिकतासंबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
