शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है मसाला मैकरोनी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मसाला मैकरोनी : शाम की चाय के साथ अक्सर लोगों का मन कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का करता है। ऐसे में लोग शाम की चाय के साथ समोसे और ब्रेड पकौड़े जैसी चीजें खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मलासा मैकरोनी ट्राय की है। यह खाने में गजब लगती है और शाम की चाय के लिए परफेक्ट ऑप्शन भी है। ऐसे में यहां हम आपके लिए मसाला मैक्रोनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी। 

सामग्री

राम सागर मिश्र चिकित्सालय पहुंचे नर्सेस संघ के महामंत्री  ये खबर भी पढ़े : राम सागर मिश्र चिकित्सालय पहुंचे नर्सेस संघ के महामंत्री

मैकरोनी: 2 कप
प्याज: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
टमाटर: 2 बड़े (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
शिमला मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
मसाले: आधा छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
मैगी मसाला (या पास्ता मसाला): 1 पैकेट (स्वाद बढ़ाने के लिए)
टोमैटो केचप: 2 बड़े चम्मच
तेल या बटर: 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ 
नमक: स्वादानुसार
स्टेप 1

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो? ये खबर भी पढ़े : शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

सबसे पहले एक बर्तन में 4-5 कप पानी उबालें। पानी में उबाल आने पर आधा छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें। अब इसमें मैकरोनी डालें और 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर उबलने दें। जब मैकरोनी मुलायम हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसका पानी छानकर इसे ठंडे पानी से धो लें।

 22 लाख से अधिक छात्र होंगे नीट-यूजी री-एग्जाम में शामिल ये खबर भी पढ़े :  22 लाख से अधिक छात्र होंगे नीट-यूजी री-एग्जाम में शामिल

स्टेप 2
अब एक कढ़ाई में तेल या बटर गरम करें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।

स्टेप 3
प्याज भूनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल न जाएं। अब इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 4
जब मसाले तेल छोड़ने लगें, तो इसमें टोमैटो केचप और मैगी मसाला डालें। अब उबली हुई मैकरोनी को कढ़ाई में डालें और हल्के हाथों से मसाले के साथ मिक्स करें ताकि मैकरोनी टूटे नहीं। इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें ताकि सारे मसालों का फ्लेवर मैकरोनी के अंदर तक चला जाए।

स्टेप 5 
आपकी गरमा-गरम और चटपटी मसाला मैकरोनी बनकर तैयार है। गैस बंद करें, ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और शाम की कड़क चाय के साथ इसका आनंद लें। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

कोलकाता : दुनिया आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
 कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

फिरोजाबाद, शनिबार को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा अम्बरीष पाल सिंह (अवागढ़) द्वारा  फिरोजाबाद...
उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

गाजा पट्टी: गाजा पट्टी पर शनिवार को इजरायल ने फिर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा किए गए हवाई...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

वॉशिंगटन/तेल अवीव। इज़राइली मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने इज़राइल पर दबाव डाला है कि वह लेबनान में किसी...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

उत्तर प्रदेश

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी