कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग कर रहे पीएम मोदी
कोलकाता : दुनिया आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। पीएम मोदी भी कोलकाता के रेड रोड पर योग समारोह में शामिल हुए। वह यहां 35 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं। इस दौरान प्राणायाम से लेकर मेडिटिशन तक के जरिए वह निरोग दुनिया का संदेश देंगे। पीएम मोदी हर साल योग दिवस के मौके पर खुद लोगों के बीच जाकर योग करते हैं। कोलकाता में आयोजित हो रहे इस समारोह में पैंतीस हजार से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी का योग सेशन करीब पैंतालीस मिनट का होगा। इसकी शुरुआत प्रणायाम से होगी और सेशन के आखिरी हिस्से में मेडिटेशन होगा।
योग दिवस पर द्रास में हिमालय के बर्फीले शिखर से बंगाल की खाड़ी में सबमरीन के अंदर सेना के जवानों ने योग किया। मुंबई में मुस्लिम समुदाय को लोग भी योग करते नजर आए। वहीं, कोलकाता में ड्रोन के जरिये योग के आसनों की छटा दिखाई गई।
योग दिवस की थीम
2015- सद्भाव और शांति के लिए योग
ये खबर भी पढ़े : कोलकाता में 'रन फॉर योग' का आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी2016- युवाओं को कनेक्ट करें
2017- स्वास्थ्य के लिए योग
2018- शांति के लिए योग
2019- योगा फॉर हार्ट
2020- घर पर योग, परिवार के साथ योग
2021-कल्याण के लिए योग
2022- मानवता के लिए योग
2023-वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग
2024- स्वयं और समाज के लिये योग
2025-एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
2026-लंबी-सेहतमंद ज़िंदगी के लिए योग
विजयवाड़ा में बाबा रामदेव कर रहे योग
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हैं। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी स्वामी रामदेव के साथ योग करेंगे। योग को दुनिया भर के घर-घर तक पहुंचाने वाले योग गुरु स्वामी रामदेव ने 12वें योग दिवस के मौके पर सभी को योग से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कोलकाता में 10 लाख लोग कर रहे योग
कोलकाता में अलग-अलग हिस्सों में योग दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस तरह से पूरे कोलकाता में आज दस लाख लोग योग करेंगे। हालांकि, आज पूरे पश्चिम बंगाल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की हुई है। कोलकाता में आज 4 जगहों पर रन फॉर योग का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें 10 हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
