हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान देश विदेश से आए योग साधकों तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश में इसी शैक्षणिक सत्र के दौरान आठवीं कक्षा के पाठयक्रम में शामिल किया गया है।

आगामी शिक्षा सत्र के दौरान कक्षा तीन से नौ तक योग शिक्षा को पाठयक्रम में लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी पीटीआई, डीपीआई, पीजीटी तथा चिन्हित पीआरटी शिक्षकों को योगासन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करवाया जा सके।

पंचकूला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में अफगानिस्तान, बंगलादेश, भूटान, नेपाल, गांबिया, इराक, लेसेथे, मेडागास्कर, दक्षिणी सुडान, तंजानिया, युगांडा ओर जिम्बावे समेत 16 देशों के योग साधक पहुंचे और कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसके अलावा आईटीबीपी, सीआरपीएफ तथा हरियाणा पुलिस के जवानों ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा इसके लिए परीक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

उन्होंने मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में कार्य करने वाले एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना का ऐलान करते हुए कहा कि इस संस्थान में प्राकृतिक चिकित्सा तथा योग से संबंधित स्नातक स्तर के पाठयक्रम संचालित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी योग को एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा।

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर ये खबर भी पढ़े : हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

जिसके तहत विश्वविद्यालयों में योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के सभी स्पोर्टस विभागों का नाम परिवर्तन कर अब स्पोर्टस एवं योग विभाग रखा जाएगा, ताकि योग को संस्थागत स्तर पर उचित स्थान एवं पहचान प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जरूरी संशोधन किए जाएंगे। योग पाठयक्रम में आयुर्वेद के कुछ अंशों को शामिल किया जाएगा। पूर्व में स्वीकृत आयुष योग कोच के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी।

इससे पहले हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि योग आज उत्सव का रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच व प्रेरणा से आज योग जन आंदोलन बन चुका है।

योग आज वन अर्थ, वन फैमिली, वन नेशन और वन फ्यूचर को सार्थक कर रहा है। आरती राव ने बताया कि आज आयुष विभाग की तरफ से वृद्ध सेवा तथा स्वास्थ्य पोर्टल संजीवनी योग कार्यक्रम का अनावरण किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरूण भंडारी, समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

हरियाणा सरकार अपने राज्य गीत को विधानसभा में मंजूरी प्रदान कर चुकी है। यह गीत सरकारी आयोजनों में चलाया जा रहा है। अब इसे स्कूली विद्यार्थियों तथा युवी पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने रविवार को योग दिवस पर ऐलान किया कि प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन शुरू होगा, ताकि विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गौरव, अनुशासन व राष्ट्रीय चेतना का संचार हो सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल