वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी विधायक का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो सीज

वाहनों पर किसी भी प्रकार के अनाधिकृत पदनाम,प्रतीक चिन्ह अथवा स्टिकर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें:रामपुर पुलिस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:शनिवार 20 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम,यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जनपद में लगातार चलाये जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत कोयला टोल प्लाजा के पास ड्रिंक एंड ड्राइव,फाल्टी नम्बर प्लेट,प्रेशर हॉर्न एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो कार को रोककर जांच की गई,जिस पर "विधायक" का स्टिकर लगा हुआ पाया गया।

वाहन चालक से उक्त स्टिकर के संबंध में पूछताछ की गई,किन्तु वह कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही वाहन के वैध दस्तावेज उपलब्ध करा पाया।प्रथम दृष्टया वाहन पर अनाधिकृत रूप से विधायक स्टिकर लगाए जाने एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर थाना भोट परिसर में खड़ा कराया गया।

लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम! ये खबर भी पढ़े : लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम!

रामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहनों पर किसी भी प्रकार के अनाधिकृत पदनाम,प्रतीक चिन्ह अथवा स्टिकर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण ये खबर भी पढ़े :  औरैया जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आईं 155 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पंचकूला में आयोजित राज्य...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

ब्रह्मपुत्र तट पर योग की गूंज, मुख्यमंत्री हिमंत और निर्मला सीतारमण ने किया योगाभ्यास

गुवाहाटी। देश के अन्य हिस्सों की तरह समूचे असम के साथ ही गुवाहाटी में भी रविवार काे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग...
राष्ट्रीय 
ब्रह्मपुत्र तट पर योग की गूंज, मुख्यमंत्री हिमंत और निर्मला सीतारमण ने किया योगाभ्यास

फारबिसगंज में योग के साथ सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में भी दिखा उत्साह

अररिया । अररिया जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए लोगों...
बिहार 
फारबिसगंज में योग के साथ सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में भी दिखा उत्साह

उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा है कि उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय 
उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

फोटो और लोकप्रियता को लेकर ट्रंप-मेलोनी में तीखी बयानबाज़ी, ईरान मुद्दे ने बढ़ाया तनाव

अंकारा/रोम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। फ्रांस...
अंतर्राष्ट्रीय 
फोटो और लोकप्रियता को लेकर ट्रंप-मेलोनी में तीखी बयानबाज़ी, ईरान मुद्दे ने बढ़ाया तनाव

उत्तर प्रदेश

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी