SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार से तीन मेंबर्स की SIT अयोध्या में राम मंदिर में चंदे की चोरी की जांच में जुटी थी। SIT ने 6 दिनों में 60 घंटे से ज्यादा तक मंदिर में जांच की। SIT जल्द ही प्रारंभिक रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। जानें अब तक पड़ताल के दौरान किन-किन लोगों से पूछताछ हुई और SIT ने किन पहलुओं की जांच की।


योगी कर चुके हैं किसी को भी नहीं बख्शने की बात
राम मंदिर में चढ़ावे चोरी की बात पूरे देश में चर्चा का विषय है। राम भक्त नाराज हैं और चोरों के लिए सबसे सख्त सजा चाहते हैं। दूसरी तरफ, चढ़ावा चोरी पर सरकार बहुत सख्त है। चाहे छोटा चोर हो या फिर बड़ा नाम हो, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा, इसका ऐलान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं।

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

चंपत राय-टिन्नू यादव समेत कई लोगों से हुई पूछताछ
गौरतलब है कि SIT ने लगातार 6वें दिन पूछताछ की। SIT ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ की। इसके अलावा, गोपाल राव, टिन्नू यादव, लवकुश  मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और चढ़ावे की गिनती में लगे ट्रस्ट और बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की। राम मंदिर से जो भी कर्मचारी डायरेक्ट या इन डायरेक्ट जुड़ा है, उसका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अभी तक जांच में इतना साफ हो गया है कि गड़बड़ तो हुई है। मैनेजमेंट में भी बड़ा बदलाव हो सकता है क्योंकि SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड भी नहीं मिला है।

बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

SIT ने देखा चढ़ावे का पूरा हिसाब-किताब
SIT में लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत, लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार शामिल हैं। जांच के दौरान, SIT ने राम मंदिर परिसर में दान पात्र, सीसीटीवी, मंदिर परिसर में काउंटिंग सेंटर की जांच की। मंदिर में दान पेटी की गिनती से लेकर बैंक में जमा होने तक की प्रक्रिया की पड़ताल की। श्रद्धालु जो सोने चांदी के बेशकीमती गहने, सोने-चांदी के सिक्के भगवान को चढ़ाते हैं, मुकुट चढ़ाते हैं, उनका हिसाब-किताब कैसे होता है ये भी देखा।

पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या ये खबर भी पढ़े : पत्नी और भाई के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, खेत में पत्थर से कूचकर की हत्या

राम मंदिर में दान के देख-रेख की जिम्मेदारी किस-किसके पास
नाम    पद    जिम्मेदारी
चंपत राय    राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव    दान का मुख्य प्रबंधन, कर्मचारियों की नियुक्ति, निर्माण संबंधी कार्यों की देख-रेख
डॉ. अनिल मिश्रा    राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य    राम मंदिर के निर्माण कार्यों की निगरानी, दान-पुण्य संबंधी व्यवस्थाओं पर नजर रखना
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू    चंपत राय के करीबी    दान राशि की गिनती से संबंधित ड्यूटी से जुड़ा कार्य

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

गाजा पट्टी: गाजा पट्टी पर शनिवार को इजरायल ने फिर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा किए गए हवाई...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

वॉशिंगटन/तेल अवीव। इज़राइली मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने इज़राइल पर दबाव डाला है कि वह लेबनान में किसी...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

हेमकुंड यात्रा के दौरान तनाव 27 जून तक धारा 163 लागू

  कर्णप्रयाग : धारा 163 के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस, धरना, रैली, प्रदर्शन, हथियार लेकर उत्तराखंड...
उत्तराखंड 
हेमकुंड यात्रा के दौरान तनाव 27 जून तक धारा 163 लागू

उत्तर प्रदेश

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी