इजरायल के हमले मरने वालों में 2 बच्चे और अल जज़ीरा का कैमरामैन भी शामिल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

गाजा पट्टी: गाजा पट्टी पर शनिवार को इजरायल ने फिर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और समाचार चैनल अल जज़ीरा का एक कैमरामैन भी शामिल है। यह जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
अपार्टमेंट को बनाया गया निशाना
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 2 बजे गाजा सिटी में एक अपार्टमेंट को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया। हमले के बाद इमारत का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने खून से सने कंक्रीट के टुकड़े और मलबे के ढेर देखे।

इजरायल के हमलों में दो सगी बहनों की मौत
इजरायल के हमले से दो सगी बहनों की जान चली गई। इसमें एक 4 साल की ज़िना और 14 साल की लाना है। दोनों मासूमों के शवों को शिफा अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया। उनके चचेरे भाई मोहम्मद सफादी, जिनके माथे पर चोट लगी। उन्होंने कहा, 'मैं घर पर बैठा था। बिना किसी वॉर्निंग के रॉकेट हम पर आ गिरा।' उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।

 अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा.... ये खबर भी पढ़े :  अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

अल जज़ीरा के कैमरामैन की भी इजरायली हमले में मौत
शनिवार शाम को, 3 इजरायली हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक दर्जन अन्य घायल हो गए। अल-अक्सा अस्पताल के अनुसार, पहला हमला बिना किसी चेतावनी के मध्य गाजा के बुरेइज शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुआ, जिसमें अल जज़ीरा के कैमरामैन अहमद विशाह सहित 3 लोगों की मौत हो गई। अल जज़ीरा ने विशाह की मौत की पुष्टि की है। विशाह के भाई मोहम्मद, जो अल जज़ीरा के रिपोर्टर थे। वह भी अप्रैल में एक इजरायली हमले में मारे गए थे।

टेंट कैंप पर किया गया हमला
नासेर अस्पताल, जहां पीड़ितों को ले जाया गया था। अस्पताल के मैनेजमेंट के अनुसार, शनिवार को एक और हमला दक्षिणी गाजा में मुवासी के बड़े टेंट कैंप में लोगों के एक समूह पर किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर में तीसरे हमले में लोगों के एक समूह को निशाना बनाया गया और कम से कम चार लोग घायल हो गए।

युद्धविराम के बाद से करीब 1000 लोगों की मौत
फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद गाजा में लगभग रोजाना इजरायली हमले जारी हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, युद्धविराम के बाद से अब तक 1,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी