उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा है कि उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे को अन्य अंतरराष्ट्रीय संकटों की तरह नहीं सुलझाया जा सकता।

फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम प्रमुख मुद्दा रहा।

दक्षिण कोरिया की समाचार संवाद याेनहाॅप एजेंसी के अनुसार यूरोप की 10 दिवसीय यात्रा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ली ने बताया कि ट्रंप ने अफसोस जताया कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार विकसित करने से पहले इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

भारत-मोनाको के संबंध मजबूत करने पहुंचे पीयूष गोयल, प्रिंस अल्बर्ट से की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : भारत-मोनाको के संबंध मजबूत करने पहुंचे पीयूष गोयल, प्रिंस अल्बर्ट से की मुलाकात

इसके जवाब में ली ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति मध्य पूर्व जैसे अन्य क्षेत्रों से अलग है और इसके लिए विशेष रणनीति की आवश्यकता है।

ली ने ट्रंप के सामने चरणबद्ध समाधान का प्रस्ताव रखा, जिसके तहत पहले उत्तर कोरिया में परमाणु सामग्री के उत्पादन को रोका जाए और फिर मौजूदा परमाणु सामग्री को देश से बाहर भेजने जैसे कदम उठाए जाएं।

 ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा? ये खबर भी पढ़े :  ईरान-अमेरिका समझौते में आगे क्या होगा?

उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक लक्ष्य पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण होना चाहिए, लेकिन उससे पहले व्यावहारिक और अल्पकालिक उपायों पर ध्यान देना जरूरी है।

राष्ट्रपति के अनुसार, ट्रंप ने इस प्रस्ताव को एक संभावित विकल्प बताया और कहा कि वह इस पर विचार करेंगे। ली ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के मुद्दे का स्थायी समाधान नहीं निकल पाने को लेकर चिंतित दिखाई दिए।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने दोहराया कि उनकी सरकार उत्तर कोरिया के साथ टूटे हुए संवाद को फिर से शुरू करने के प्रयास जारी रखेगी, हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव लंबे समय तक बने रहने की संभावना है।

जॉर्जिया मेलोनी ने लगा दी डोनाल्ड ट्रंप की भयंकर क्लास ये खबर भी पढ़े : जॉर्जिया मेलोनी ने लगा दी डोनाल्ड ट्रंप की भयंकर क्लास

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका को महत्वपूर्ण मानता है, इसलिए सियोल अमेरिका और प्योंगयांग के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा।

यात्रा के दौरान ली ने वेटिकन में 14वें पोप लियो से भी मुलाकात की। उन्होंने पोप को अगले वर्ष दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ डे कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया और उत्तर कोरिया तथा दोनों कोरिया के बीच स्थित डिमिलिटराइज्ड ज़ोन (डीएमजेड) का दौरा करने का अनुरोध किया।

ली के अनुसार, पोप ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि पोप को दक्षिण कोरिया और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति स्थापना के प्रयासों में विशेष रुचि है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान पोप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह सैमसंग की घड़ी और मोबाइल फोन तथा हुंडई की कार का उपयोग करते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां रोग और बुढापा नहीं होते : सीएम योगी

झांसी। झांसी प्रवास के दूसरे दिन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां रोग और बुढापा नहीं होते : सीएम योगी

मॉस्को एससीओ बैठक में ईरान ने पेश किया एनर्जी कंसोर्टियम का ड्राफ्ट प्रस्ताव

मॉस्को। ईरान ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने और...
अंतर्राष्ट्रीय 
मॉस्को एससीओ बैठक में ईरान ने पेश किया एनर्जी कंसोर्टियम का ड्राफ्ट प्रस्ताव

पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस बना जनआंदोलन, स्कूलों से पार्कों तक दिखा उत्साह

पश्चिम मेदिनीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस बना जनआंदोलन, स्कूलों से पार्कों तक दिखा उत्साह

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

लखनऊ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

अल्बर्ट हॉल से आमेर फोर्ट तक योग का उत्साह, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जयपुर। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास...
राज्य  राजस्थान 
अल्बर्ट हॉल से आमेर फोर्ट तक योग का उत्साह, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उत्तर प्रदेश

जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां रोग और बुढापा नहीं होते : सीएम योगी

झांसी। झांसी प्रवास के दूसरे दिन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां रोग और बुढापा नहीं होते : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

लखनऊ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

कौशाम्बी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में भव्य सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

फिरोजाबाद, शनिबार को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा अम्बरीष पाल सिंह (अवागढ़) द्वारा  फिरोजाबाद...
उत्तर प्रदेश 
उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह