अल्बर्ट हॉल से आमेर फोर्ट तक योग का उत्साह, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य स्तरीय समारोह जयपुर के एसएमएस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में योग साधक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवान, एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी और आमजन ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा उम्मीदवार अल्का गुर्जर, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा जयपुर की निवर्तमान महापौर सौम्या गुर्जर मौजूद रहे।

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार ये खबर भी पढ़े : 'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

सुबह छह बजे शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम के अलावा अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल, आमेर फोर्ट और जंतर-मंतर सहित कई प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों पर भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों लोगों ने भागीदारी निभाई।

कार्यक्रमों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनसीसी, सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उपस्थित लोगों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाते हुए योग को स्वस्थ शरीर, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली का आधार बताया। वहीं, जोधपुर में सम्राट अशोक उद्यान में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसमें शिक्षा एवं जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद एवं जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

उधर, भीलवाड़ा में बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने जिला स्तरीय योग समारोह का स्थल बदल दिया।

पूर्व निर्धारित चित्रकूट धाम नगर निगम की जगह कार्यक्रम का आयोजन शांति भवन, हेड पोस्ट ऑफिस के पास किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के नगीना सांसद और फायर ब्रांड नेता चंद्रशेखर  ने तरुणमित्र से हुई विशेष बातचीत में अति...
राष्ट्रीय 
अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे और यात्रा के रास्तों पर बारिश और भूस्खलन, पत्थर गिरने और दूसरी रुकावटों की आशंका को...
उत्तराखंड 
खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित भारत-आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026 की सह-अध्यक्षता...
राष्ट्रीय 
मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर आए दिन अपनी ही पार्टी को लेकर ऐसा बयान देते हैं कि वह...
राष्ट्रीय  राज्य 
 शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

उत्तर प्रदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत