हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल में मौसम विभाग की चेतावनी, कई ईलाकों में येलो-ऑरेंज अलर्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है और अगले छह-सात दिनों तक बारिश से राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बाकी दिनों में येलो अलर्ट रहेगा। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद हैं और बिजली व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट है। 9 अगस्त को भी अलग-अलग जगह भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट रहेगा। 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 12, 13 और 14 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल ये खबर भी पढ़े : हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल

बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सबसे अधिक 48.1 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू के बाजौरा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में 31.5 मिलीमीटर, मनाली में 22 मिलीमीटर और भुंतर में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मंडी जिले के सलापड में 21.8 मिलीमीटर और मुरारी देवी में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू के कोठी में 18 मिलीमीटर और मंडी के जोगिंदरनगर में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला जिले के सराहन में 15.6 मिलीमीटर, मंडी के सुंदरनगर में 15 मिलीमीटर और शिमला में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। सिरमौर के धौलाकुआं ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शनिवार सुबह शिमला सहित कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह बारिश हो रही है। लगातार बारिश का असर सड़क संपर्क पर भी दिख रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक भूस्खलन के कारण राज्य में 185 सड़कें बंद थीं। मंडी सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 92 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 48, चंबा और शिमला में 14-14, सिरमौर में नौ, कांगड़ा में पांच और ऊना में तीन सड़कें बंद हैं।

बारिश से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। राज्य में 104 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इनमें कुल्लू के 53 और मंडी के 34 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। किन्नौर में 12 और चंबा में एक ट्रांसफार्मर बंद है। पेयजल आपूर्ति की 77 योजनाएं भी ठप हैं, जिनमें सिरमौर की 55 योजनाएं शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से संवेदनशील सड़कों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के नगीना सांसद और फायर ब्रांड नेता चंद्रशेखर  ने तरुणमित्र से हुई विशेष बातचीत में अति...
राष्ट्रीय 
अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे और यात्रा के रास्तों पर बारिश और भूस्खलन, पत्थर गिरने और दूसरी रुकावटों की आशंका को...
उत्तराखंड 
खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित भारत-आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026 की सह-अध्यक्षता...
राष्ट्रीय 
मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली