खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

कांग्रेस का आरोप, सभा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को रोका

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर सभा में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं की बसों और वाहनों को जगह-जगह रोकने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया।

विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश समेत पार्टी के कई नेता एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। सभा से पहले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर आ रही बसों को पुलिस द्वारा रोके जाने की शिकायत सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

एआईसीसी ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की ये खबर भी पढ़े : एआईसीसी ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की

एसएसपी कार्यालय में धरने के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाली बसों को अलग-अलग स्थानों पर बेवजह रोका जा रहा है। आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और कांग्रेस के कार्यक्रम को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोगों को रोकना उचित नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से बसों और वाहनों को रोकने की कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की।हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने एसएसपी मंजुनाथ टीसी पर सीधे निशाना साधा। फेसबुक लाइव के जरिए विधायक ने आरोप लगाया कि खरगे की जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों को जबरन रोका जा रहा है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंजुनाथ टीसी नैनीताल जिले के एसएसपी हैं, लेकिन उनका किरदार भाजपा जिलाध्यक्ष जैसा नजर आ रहा है।सुमित हृदयेश ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस की यही कार्यशैली जारी रही तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। खरगे की सभा से पहले कांग्रेस नेताओं के एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठने से हल्द्वानी में राजनीतिक टकराव की स्थिति बन गई है। अब शनिवार को होने वाली जनसभा पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से...
उत्तराखंड 
गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

अतिपिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के नगीना सांसद और फायर ब्रांड नेता चंद्रशेखर  ने तरुणमित्र से हुई विशेष बातचीत में अति...
राष्ट्रीय 
अतिपिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे और यात्रा के रास्तों पर बारिश और भूस्खलन, पत्थर गिरने और दूसरी रुकावटों की आशंका को...
उत्तराखंड 
खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती