मॉस्को एससीओ बैठक में ईरान ने पेश किया एनर्जी कंसोर्टियम का ड्राफ्ट प्रस्ताव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मॉस्को। ईरान ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने और आपूर्ति तथा मांग के बेहतर समन्वय के लिए एक एससीओ एनर्जी कंसोर्टियम बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव मॉस्को में आयोजित एससीओ ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान पेश किया गया।

ईरान की सरकारी संवाद समिति प्रेसटीवी के अनुसार, ईरानी उप ऊर्जा मंत्री मुस्तफा रजाबी ने शनिवार को बताया कि उनके देश ने सदस्य देशों को एससीओ एनर्जी कंसोर्टियम के नियमों और संरचना से संबंधित एक ड्राफ्ट प्रस्ताव सौंपा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एससीओ नेताओं के अगले शिखर सम्मेलन में इस प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी और इसे औपचारिक रूप से अपनाया जा सकता है।

रजाबी ने कहा कि ईरान ने सदस्य देशों में बिजली की कमी की समस्या से निपटने के लिए उनके बिजली ग्रिडों को आपस में जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया है।

हम ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमला करेंगे': ट्रंप  ये खबर भी पढ़े : हम ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमला करेंगे': ट्रंप 

उनके अनुसार, यह विचार पहली बार वर्ष 2024 में एससीओ की एक बैठक के दौरान सामने आया था और सदस्य देशों ने इस दिशा में ईरान द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट दस्तावेज का स्वागत किया है।

उन्होंने बताया कि ईरान घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा विस्तार कार्यक्रम को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है और साथ ही सहयोगी देशों के साथ ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाकर अपने बिजली उत्पादन स्रोतों में विविधता लाना चाहता है।

रजाबी ने कहा कि ईरान एससीओ देशों के बीच क्षेत्रीय बिजली व्यापार बाजार विकसित करने, स्मार्ट ग्रिड परियोजनाओं को बढ़ावा देने और ऊर्जा सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में ईरान ने अपनी सौर ऊर्जा क्षमता को पांच गुना तक बढ़ाया है। इसके साथ ही देश परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजनाओं पर भी काम कर रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि एससीओ के भीतर एनर्जी कंसोर्टियम का गठन होता है, तो इससे सदस्य देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलने की संभावना है।

यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें   ये खबर भी पढ़े : यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते की दिशा में बढ़े कदम, स्विट्जरलैंड में तेज हुई कूटनीतिक हलचल ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते की दिशा में बढ़े कदम, स्विट्जरलैंड में तेज हुई कूटनीतिक हलचल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को प्रदेश के 19 से अधिक जिलों में...
राजस्थान 
मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

भोपाल। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 रविवार काे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में आयोजित की जाएगी।...
शिक्षा-रोजगार  मध्य प्रदेश 
नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

लातेहार।जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।...
राष्ट्रीय  झारखंड 
टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने योग के प्रति अपनी...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

फर्रुखाबाद।आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी पूरी तरह योगमय नजर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,