मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को प्रदेश के 19 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रुक-रुककर हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। शनिवार को कोटा और भरतपुर संभाग के अलावा जयपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बारां जिले के अटरू में सबसे अधिक 62 मिमी (करीब 2 इंच) बारिश हुई, जबकि किशनगंज में 40 मिमी, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 28 मिमी और बीकानेर के जसरसर में 15 मिमी वर्षा मापी गई।

पिछले 24 घंटों में झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली और बीकानेर जिलों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बीकानेर के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश भी देखने को मिली। बारिश के बीच प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है।

शनिवार को फलोदी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 40.3, बाड़मेर में 39.8, जैसलमेर में 39.5, जोधपुर में 39.4, अलवर में 39 और बीकानेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून की सामान्य एंट्री 25 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार इसके कुछ देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, जून में प्री-मानसून गतिविधियां काफी अच्छी रही हैं। सामान्यत: प्री-मानसून अवधि में प्रदेश में करीब 23 मिमी बारिश होती है, जबकि इस वर्ष अब तक 44 मिमी वर्षा हो चुकी है।

प्रदेश के 30 जिलों में प्री-मानसून के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश और बादलों के कारण कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्तानी में रविवार दोपहर कुएं में नहाने के...
मध्य प्रदेश 
एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक