कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, डंपर पलटने से ऑपरेटर की मौके पर मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काेरबा। जिले की साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल ) की सबसे बड़ी कोयला खदान कुसमुंडा परियोजना में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में डंपर ऑपरेटर की मौत हो गई । घटना के बाद खदान क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कुसमुंडा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय सत्यनारायण शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लगभग 12:30 बजे ओबी (ओवरबर्डन) डंप क्षेत्र में डंपर का संचालन कर रहे थे।

इसी दौरान डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि डंपर के केबिन में फंसने से ऑपरेटर सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और खदान प्रबंधन, सुरक्षा विभाग के अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद डंपर में फंसे ऑपरेटर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा ओबी डंप क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ है। हालांकि डंपर पलटने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। खदान प्रबंधन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कुसमुंडा परियोजना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की सबसे बड़ी और देश की प्रमुख कोयला खदानों में से एक है। ऐसे में इस दुर्घटना ने खदान में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों को झकझोर कर रख दिया है। मृतक के सहकर्मियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

फिलहाल प्रबंधन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़: बारिश का बढ़ा जोर , 80 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ कई जिलों में चेतावनी जारी ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: बारिश का बढ़ा जोर , 80 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ कई जिलों में चेतावनी जारी

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

  नई दिल्ली:  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार सोशल...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

मक्का  :पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
उत्तर प्रदेश 
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे